अगर शाकाहारी होने के साथ आप पतले भी हैं, जिसकी वजह से कोई कपड़ा आपके ऊपर अच्छा नहीं लगता है। वजन बढ़ाने के लिए आप कई डाइट सप्लीमेंट भी लेकर देख चुके है, जिनका कोई फायदा नहीं हुआ। लोगों ने आपको 'सिंगल हड्डी' कहकर चिढ़ाना शुरू कर दिया है तो ये खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं कुछ शाकाहारी डाइट्स के बारे में जो आपका वजन कुछ ही समय में बढ़ा देगी।
विज्ञापन
2 of 6
आलू
- फोटो : self
आलू
आलू कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्त्रोत है। रोजाना इसका सेवन करने से आपके शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। अगर आपको भी अपना वजन बढ़ाना है तो आलू को बेक कर के खाएं। ऐसा करने से आपका वजन जल्दी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
पनीर
पनीर
पनीर न सिर्फ प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, बल्कि इसमें कैल्शियम और विटामिन डी भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये उन लोगो के लिए बेहद अच्छा है जो नॉनवेज नहीं खाते हैं।
4 of 6
मूंगफली
मूंगफली
वजन बढ़ाने के लिए आप 10 से 20 ग्राम मूंगफली को देसी घी में छिलका उतारकर भून लें। इस भूनी हुई मूंगफली को खाने से आपका वजन निश्चित ही बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
बेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू
वजन बढ़ाने वाले लोगों के लिए बेसन के लड्डू वरदान होते हैं। रोजाना अगर आप दो लड्डू खाते हैं तो यकीनन आपका वजन बढ़ जाएगा।