फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर वजाइनल डिस्चार्ज में हो रहे हैं इस तरह के बदलाव तो हो सकती हैं बड़ी बीमारियां

Wed, 17 Mar 2021 04:56 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सही रूप में ये डिस्चार्ज हो - फोटो : सोशल मीडिया

वजाइनल डिस्चार्ज एक ऐसा तरल पदार्थ है जो वजाइना की ग्रंथियों से बाहर निकलता है। योनि की अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है कि सही मात्रा में और सही रूप में ये डिस्चार्ज हो। वजाइनल डिस्चार्ज योनि में मौजूद कीटाणुओं को बाहर निकाल फेंकता है और योनि को संक्रमण से बचाता है। कई बार वजाइनल डिस्चार्ज असामान्य हो जाता है, जब ऐसा होता है तो यह कई प्रकार के संक्रमणों का संकेत देता है। अगली स्लाइड्स में मालवा हॉस्पिटल, इंदौर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनिता पाठक से जानिए किस तरह का वजाइनल डिस्चार्ज किस बीमारी का देता है संकेत।

विज्ञापन

2 of 6
सामान्य डिस्चार्ज एक तय मात्रा में होता है - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा होता है सामान्य डिस्चार्ज
विभिन्न और असामान्य डिस्चार्ज पर बात करने से पहले बहुत जरूरी है कि सामान्य डिस्चार्ज को समझा जाए। सामान्य डिस्चार्ज एक तय मात्रा में होता है। इसका रंग सफेद होता है और यह न तो बहुत अधिक गाढा़ होता है और न ही यह बहुत अधिक पतला होता है। मासिक धर्म के निकट आते ही इसका रंग हल्का मटमैला होने लगता है। 

विज्ञापन

3 of 6
योनि के भीतर के संक्रमण का संकेत देता है - फोटो : social media

पीले रंग का डिस्चार्ज
पीले रंग के डिस्चार्ज को असामान्य माना जाता है। हालांकि यह समस्या किशोर लड़कियों को अधिक नहीं होती है लेकिन महिलाओं को अधिकतर ऐसा डिस्चार्ज होता है। इस तरह का डिस्चार्ज योनि के भीतर के संक्रमण का संकेत देता है या कई बार सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंंफेक्शन होने पर इस तरह का डिस्चार्ज होता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एकदम गाढ़ा सफेद डिस्चार्ज
अगर डिस्चार्ज सामान्य की तुलना में बहुत गाढ़ा है और रंग भी एकदम सफेद है तो यह यीस्ट इंफेक्शन के संकेत है। मासिक धर्म के आगे- पीछे वाले दिनों की बजाय सामान्य दिनों में ऐसा डिस्चार्ज होता है उसमें लालपन दिखाई देता है तब भी यीस्ट इंफेक्शन ही हुआ है। ऐसा डिस्चार्ज होने पर कई बार योनि में जलन और खुजली भी होने लगती है। 

विज्ञापन

5 of 6
मेनोपॉज जब निकट हो तब भी ऐसा डिस्चार्ज होता है - फोटो : pixabay

भूरा डिस्चार्ज
यह बहुत असामान्य डिस्चार्ज है, हर किसी को सामान्य दिनों में नहीं होता है लेकिन यह उन लोगों को जरूर होता है जिनका मासिक चक्र अनियमित होता है, हार्मोंस असंतुलित होते हैं या फिर मेनोपॉज जब निकट हो तब भी ऐसा डिस्चार्ज होता है। अगर बहुत अधिक इस तरह का डिस्चार्ज हो रहा है तो यह सर्वाइकल कैंसर के भी संकेत देता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चिकित्सकीय परामर्श लें - फोटो : अमर उजाला
हरा डिस्चार्ज
हरा डिस्चार्ज बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। इस तरह का डिस्चार्ज तब होता है जब योनि में किसी प्रकार का संक्रमण बहुत बढ़ गया है और इसके होने पर बहुत कमजोरी भी महसूसी होती है और सामान्य दिनों से अधिक मात्रा में यह बाहर निकलता है इसलिए ऐसा होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें वरना संक्रमण अन्य अंगों तक भी पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें