फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध दिख रहा है गाढ़ा तो हो सकती है इन चीजों की मिलावट, ऐसे कर सकते हैं जांच

Thu, 24 Dec 2020 09:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
हम अपने शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध पीते हैं। ये हमारे शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करता है और साथ ही दूध में प्रोटीन का खजाना भी होता है। इसलिए दूध पीना हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में लोग हमेशा गाढ़ा दूध लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या जो दूध आप पीते हैं, वो शुद्धता की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरता है? जी हां, दूध को वैसे तो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है, लेकिन अगर इस दूध में किसी भी तरह की मिलावट होती है तो फिर ये आपके शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर को दूध के पूरे लाभ मिले इसके लिए ये जानना जरूरी है कि दूध में मिलावट की गई है या फिर नहीं। इसके लिए हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप दूध के असली या नकली का पता लगा सकते हैं। दूध में पानी की मिलावट है या नहीं, इसके लिए आपको करना ये है कि जो दूध आप घर लाते हैं उसकी एक बूंद को किसी ढलान वाली जगह से ऊपर से नीचे की तरफ छोड़े। ऐसे में अगर दूध बिना निशान छोड़े नीचे बह जाए, तो समझ जाइए इसमें पानी मिला हुआ है, और अगर दूध की बूंद सफेद लकीर छोड़ते हुए नीचे की तरफ धीरे से जाती है, तो यानी ये दूध सही है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कई दूध बेचने वाले लोग ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में दूध में डिटर्जेंट तक मिला देते हैं। ऐसे में अगर इसका पता लगाना है तो आपको 5-10 एमएल दूध को इतने ही पानी में मिलाना है और फिर उसे हिलाना है। इसके बाद अगर आपको झाग बनते हुए नजर आता है, तो यानी इसमें डिटर्जेंट की मिलावट है और ये दूध आपको बहुत बीमार करने के लिए काफी है। इसलिए हमें ऐसा दूध पीने से बचना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सिंथेटिक दूध का स्वाद चखने पर ये कड़वा होता है, और आप अगर इसे गर्म करेंगे तो ये पीला हो जाएगा। साथ ही इस दूध को उंगलियों के बीच में रगड़ने से ये साबुन जैसा भी लगता है। वहीं, अगर जांच करनी हो कि इस दूध में प्रोटीन की मात्रा है भी या नहीं तो इसके लिए हमें यूरीज स्ट्रिप की जरूरत पड़ेगी। ये बड़ी ही आसानी से किसी भी दवाई की दुकान पर मिल जाती है। इसके साथ रंगों की एक लिस्ट मिलती है, जिससे दूध के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दूध में यूरिया है या फिर नहीं। इसका पता आप एक टेस्ट ट्यूब के जरिए लगा सकते हैं। इस टेस्ट ट्यूब में एक चम्मच दूध डालें और फिर उसमें आधा चम्मच अरहर का पाउडर या फिर आधा चम्मच सोयाबीन का पाउडर डाल दें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिलाने के 5 मिनट बाद एक लाल लिटमस पेपर इसमें डालें। ऐसे में अगर 30 सेकंड के बाद रंग लाल से नीला हो जाए, तो समझ लीजिए की इस दूध में यूरिया है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें