फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मास्क पहनना चाहिए या नहीं, अगर हां तो क्या आपको सही तरीका मालूम है?

Sat, 09 May 2020 08:33 AM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस संक्रमण दुनिया के करीब देशों में पहुंच चुका है। दुनिया भर में लगभग 40 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अब तक 2.73 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोविड-19 के मामले 59 हजार से अधिक से हो चुके हैं। साथ ही इसके कारण अबतक करीब दो हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, लगभग 18 हजार मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। कई देशों ने कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को सलाह दी गई थी। लोगों से कहा गया था कि वो अपने-अपने घरों में ही रहे और आपात स्थिति में ही घर से बाहर निकलें।

इसके चलते ही भारत सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी। सरकार ने इसके बाद 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया लेकिन जिन इलाकों में कोरोना के मरीजों की संख्या कम थी वहीं लॉकडाउन में ढील देना भी शुरु किया। लेकिन भारत सरकार ने ये स्पष्ट किया कि बाहर निकलने वाला हर व्यक्ति मास्क से अपना मुंह ढके।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : पीटीआई
भारत समेत कई और देशों में भी धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलना शुरु किया है और लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। लोगों से कहा गया है कि वे सफाई का ध्यान रखें, हाथों को नियमित तौर पर साफ करते रहें, मास्क पहनें और एक-दूसरे के संपर्क में कम आएं यानी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें। लेकिन इन सबके बीच एक सवाल ये भी पूछा जा रहा है कि क्या मास्क पहनने से बचाव संभव है? या क्या मास्क पहनना सुरक्षित है?

लेकिन जितना आसान आप इस सवाल का जवाब सोच रहे हैं ये उतना है नहीं। बहुत से देश जैसे की ब्रिटेन, अमेरिका और सिंगापुर में लोगों को सलाह दी गई है कि अगर वो बीमार नहीं है तो मास्क ना ही पहनें। यह सलाह विश्व स्वास्थ्य संगठन के आधार पर जारी की गई है और संभवत: यही कारण है कि आपने इन देशों की सड़कों पर बहुत कम लोगों को मास्क पहने हुए देखा होगा।
विज्ञापन

3 of 5
मास्क लगाकर जाते लोग(File Photo) - फोटो : पीटीआई
बहुत से देशों में मसलन चीन, हांगकांग, ताइवान, दक्षिण कोरिया और जापान में मास्क पहनना एक सोशल कल्चर बन गया है और अगर आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि ज्यादातर लोगों ने मास्क पहन रखा है। जो लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं उनका तर्क है कि यह पहनना बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि हो सकता है कि जो लोग स्वस्थ लग रहे हों उनमें भी वायरस हो। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि जो लोग स्वस्थ हैं फिर भी मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं उनकी वजह से उन लोगों को मास्क की कमी से जूझना पड़ रहा है जिन्हें वाकई इसकी जरूरत है।

हालांकि मास्क पहनना है या नहीं पहनना है ये एक विवादास्पद मुद्दा है। वहीं ऐसे बहुत से मामले हैं जिसमें लोग मास्क पहन रहे लोगों पर हमले भी हए हैं, क्योंकि ज्यादातर देशों में मास्क पहनने का चलन बिल्कुल नहीं रहा है। इस बीच चीन और दक्षिण कोरिया में मास्क नहीं पहनने वालों को गलत माना जा रहा है और कई इमारतों में तो बिना मास्क पहने लोगों के प्रवेश को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

4 of 5
मास्क पहने लोग। - फोटो : PTI
विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के मुताबिक मास्क कब पहनें: 
  • अगर आप स्वस्थ हैं तो उस स्थिति में आपको मास्क पहनने की जरूरत तभी है जब आप किसी कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति की देखभाल कर रहे हों।
  • अगर आपको सर्दी है या फिर खांसी आ रही है, गले में खराश है और थकान है तो मास्क पहनें और घर पर ही रहें।
  • कुछ लोगों को लगता है कि मास्क पहन लिया तो सुरक्षित हो गए लेकिन ऐसा नहीं है।
  • मास्क पहनना कभी कारगर साबित होगा जब आपके हाथ भी साफ रहें।
  • समय-समय पर अपने हाथ साफ करते रहें और हाथ साफ करने के लिए एल्कोहॉल बेस्ड हैंड सोप या सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mask
कैसे पहनें और इस्तेमाल करें मास्क
  • अगर आप मास्क पहन रहे हैं तो सबसे जरूरी ये है कि आपको इसे पहनने और इस्तेमाल करने का तरीका पता हो।
  • मास्क पहनने से पहले अपने हाथों को जरूर साफ कर लें। एल्कोहॉल बेस्ड सेनेटाइजर या सोप से हाथों को अच्छी तरह साफ करें।
  • मास्क ऐसे पहनें की मुंह और नाक पूरी तरह ढकें और कोशिश करें कि आपके मास्क और मुंह के बीच कोई गैप ना रहे।
  • मास्क पहनते समय मास्क को ना छुएं। मास्क की बेल्ट से ही उसे पहनें।
  • मास्क को जितनी जल्दी-जल्दी हो सके बदलते रहें और कोशिश करें कि सिंगल-यूज मास्क को री-यूज करने से बचें।
जब आप मास्क उतार रहे हों तो उसे पीछे की ओर से उतारें। सामने की तरफ से उसे हाथ ना लगाएं। मास्क को उतारने के तुरंत बाद उसे डिस्कार्ड कर दें। इस्तेमाल किये गए मास्क को ढक्कन वाले कूड़ेदान में ही डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें