पीरियड्स और गर्भावस्था की समस्या
- फोटो : Freepik.com
पीरियड्स पर पड़ता है असर
मासिक धर्म की अवधि के ठीक पहले और उसके दौरान हार्मोन के स्तर में परिवर्तन के कारण ब्लड शुगर के स्तर का अनुमान लगाना कठिन हो सकता है।
- डायबिटीज के कारण आपको हैवी या लंबी अवधि के पीरियड्स की दिक्कत हो सकती है।
- इस प्रकार की अनियमितता का शरीर के अन्य अंगों पर भी नकारात्मक प्रभाव होने का खतरा रहता है।
इसी तरह रजोनिवृत्ति के बाद, आपका शरीर कम एस्ट्रोजन हार्मोन बनाता है, जो रक्त शर्करा में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का कारण बन सकता है। यह आपके वजन को बढ़ा सकता है, जिससे मधुमेह से संबंधित जटिलताओं के बढ़ने का भी खतरा अधिक होता है। ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखना बहुत आवश्यक है।