How To Stop Period Pain: अगर आप भी उन महिलाओं और लड़कियों में से हैं, जिन्हें महावारी (पीरियड) के दौरान काफी दर्द होता है तो ये लेख आपके काम का होने वाला है।
विज्ञापन
1 of 6
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें?
- फोटो : Adobe stock
How To Stop Period Pain: पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द यानी पीरियड क्रैम्प्स महिलाओं के लिए एक आम लेकिन तकलीफदेह समस्या है। हर महीने आने वाला ये दर्द कई बार इतना बढ़ जाता है कि रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। इस दौरान महिलाओं के पेट में ऐंठन, कमर दर्द, थकान और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं इस दौरान सामान्य होती हैं।
ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए कई महिलाएं दवाइयों का सहारा लेती हैं, लेकिन कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपाय भी उतने ही प्रभावी हो सकते हैं। सही खान-पान, हल्की एक्सरसाइज और कुछ खास चीजों का सेवन करने से पीरियड क्रैम्प्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ आसान और असरदार चीजों के बारे में बताएंगे, जो पीरियड दर्द से तुरंत राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें?
- फोटो : Adobe stock
गर्म पानी की बोतल करें इस्तेमाल
पीरियड्स के दौरान गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल काफी राहत देता है।
पेट के निचले हिस्से पर गर्म सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।
इसके इस्तेमाल से पेट की ऐंठन कम हो जाती है।
ये एक आसान और तुरंत असर करने वाला घरेलू उपाय है, जिसे ज्यादातर महिलाएं अपनाती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें?
- फोटो : Adobe stock
अदरक की चाय पिएं
अदरक की चाय पीरियड क्रैम्प्स में बहुत फायदेमंद मानी जाती है।
अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करते हैं।
इसके सेवन से दर्द को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं।
दिन में एक या दो बार अदरक की चाय पीने से काफी आराम मिल सकता है।
4 of 6
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें?
- फोटो : Freepik.com
हल्दी वाला दूध पिएं
हल्दी वाला दूध भी पीरियड्स के दर्द में राहत देने का अच्छा उपाय है।
हल्दी में प्राकृतिक दर्द निवारक और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं।
इसका सेवन शरीर को अंदर से आराम पहुंचाता है और क्रैम्प्स को कम करता है।
विज्ञापन
5 of 6
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें?
- फोटो : Freepik.com
डार्क चॉकलेट खाएं
डार्क चॉकलेट का सीमित मात्रा में सेवन भी मददगार होता है।
इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें?
- फोटो : Adobe Stock
एक्सरसाइज अवश्य करें
हल्की एक्सरसाइज या योग भी पीरियड क्रैम्प्स को कम करने में कारगर होता है।
स्ट्रेचिंग और आसान योगासन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
इसकी वजह से मांसपेशियों का तनाव कम होता है और दर्द में राहत मिलती है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।