फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: कोविड-19 से रिकवरी के बाद भी नहीं जा रही है कमजोरी, इन चीजों के सेवन से मिलेगा लाभ

Thu, 17 Feb 2022 12:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कोविड से रिकवरी के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay
कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। डेल्टा जैसे वैरिएंट से संक्रमण के कारण लोगों को कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षणों को अपेक्षाकृत हल्का माना जा रहा है। इन दोनों वैरिएंट के संक्रमण से ठीक होने के बाद लोगों में कमजोरी बने रहने की समस्या काफी सामान्य देखी जा रही है। लॉन्ग कोविड के रूप में कुछ लोगों को कई महीनों तक कमजोरी की समस्या बनी रह सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक संक्रमण से मुकाबले के दौरान शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएट्स की कमी हो जाती है, जिसके कारण रिकवरी के बाद भी कमजोरी की दिक्कत बनी रह सकती है। यही कारण है कि संक्रमण के दौरान और ठीक होने के बाद भी लोगों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। 

यदि हाल ही में आप भी कोरोना संक्रमण के शिकार रह चुके हैं, और रिकवरी के बाद भी लगातार कमजोरी और थकान की दिक्कत बनी हुई है तो आपको भी अपने आहार पर ध्यान देनी की आश्यकता है। भोजन में तमाम तरह के विटामिन्स और खनिजों से युक्त चीजों को शामिल करें जिससे संक्रमण के दौरान नष्ट हुई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की आसानी से पूर्ति की जा सके। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जो कमजोरी की समस्या को तेजी से दूर करने में आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बादाम खाने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay
बादाम दिमाग-शरीर के लिए फायदेमंद
वर्षों से शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए लोगों को बादाम खाने की सलाह दी जाती रही है। बादाम सिर्फ दिमाग को ही तेज नहीं करता, इसका सेवन करना शरीर को ताकत देने के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। बादाम में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं। इसके अलावा बादाम को विटामिन-बी का भी अच्छा स्रोत माना जाता है जो भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद मैग्नीशियम थकान को कम करने में सहायक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
केले खाने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock
केले खाने से दूर होती है कमजोरी
शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए केले खाना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। केले खाना आपके लिए ईंधन की तरह काम करता हैं। पोटेशियम से भरपूर इस फल में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की थकान और कमजोरी को कम करने के साथ तेजी से ऊर्जा के संचार में सहायक है। इसके अलावा केले को मैग्नीशियम और विटामिन-बी का भी अच्छा स्रोत माना जाता है, जिसका नियमित सेवन करना आपकी सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
खजूर के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay
खून बढ़ाने के लिए खाएं खजूर
शरीर की कमजोरी और खून की कमी को दूर करने के लिए खजूर का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। खजूर कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन का उत्कृष्ट स्रोत हैं। दूध के साथ खजूर का सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हीमोग्लोबिन की मात्रा को तेजी से बढ़ाने में मदद मिल सकती है। कोरोना से रिकवरी के दौरान रोजाना दूध में खजूर डालकर इसका सेवन करना सेहत के लिए अविश्वसनीय तौर से लाभदायक हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें