फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Alert: ओमिक्रॉन को हल्के में लेने की न करें भूल, बचाव के लिए इन तीन बातों का रखें खास ध्यान

Wed, 08 Dec 2021 11:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचने के तरीके - फोटो : iStock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस ने काफी लंबे समय से हर किसी को परेशान करके रखा है, जिसकी वजह से लोगों का जीवन पूरी तरह से पटरी से उतर चुका है। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के केस जैसे-जैसे कम होने लगे, तो हर कोई ये समझने लगा कि शायद अब ये कोरोना वायरस थम जाएगा। लेकिन मौजूदा समय में इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट ने फिर से वैज्ञानिकों से लेकर आम आदमी तक को चिंता में डाल दिया है। भारत में भी इसके कई केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में देश में स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह अलर्ट पर है। इन सबके बीच सबसे जरूरी है कि लोग खुद अपना ख्याल रखें, और ये हो सकता है कुछ बातों को हल्के में न लेकर। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, ताकि आप कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बच सकें। तो चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचने के तरीके - फोटो : iStock


ये हैं लक्षण:-


-बहुत ज्यादा थकान होना
-गले में खराश
-मांसपेशियों में दर्द होना
-खांसी-जुकाम आदि।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचने के तरीके - फोटो : PTI
वैक्सीनेशन जरूर करवाएं
  • अगर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना है, तो आपको कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लेनी है। मौजूदा समय में वैक्सीन ही आपको इस वायरस से बचाने में मदद कर सकती है। इसलिए खुद वैक्सीन लें और अपने आसपास के लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें।

4 of 5
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचने के तरीके - फोटो : iStock
मास्क पहनें
  • कोरोना वायरस का वैरिएंट चाहे, जो भी हो हमें मास्क जरूर पहनना है। एक अच्छा और साफ-सुथरा मास्क वायरस के कणों को हमारे शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। यही नहीं, एक सर्जिकल मास्क और एक कपड़े का मास्क पहनकर लोग डबल मास्किंग भी करते हैं, जिसे काफी कारगर माना जाता है। खुद भी मास्क पहनें और बच्चों को भी मास्क पहनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचने के तरीके - फोटो : iStock
सामाजिक दूरी और हैंड सैनिटाइजर का रखें ध्यान
  • पहले तो कोशिश करें कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, और अगर बेहद जरूरी काम के लिए आप बाहर जा रहे हैं तो फिर सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। दफ्तर, दुकानों, मॉल बस, मेट्रो आदि जगहों पर सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। वहीं, घर के बाहर और घर पर आने के बाद भी हैंड सैनिटाइजर जरूर करें।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें