How To Stop Drinking Too Much Tea: आज के आधुनिक दौर में बहुत से लोगों को चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। वैसे तो सीमित मात्रा में चाय या कॉफी का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मगर जिन लोगों को जरूरत से ज्यादा कैफीन का सेवन करने की आदत होती है, उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सर्ट्स का भी मानना है कि चाय-कॉफी पीने की आदत जब लत में बदल जाती है तो शरीर कई बीमारियों का घर बन सकता है।
दरअसल, कैफीन एक 'साइकोएक्टिव' पदार्थ है जो सीधे हमारे नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। अत्यधिक सेवन से एड्रिनल ग्रंथियों पर दबाव पड़ता है, जिससे कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) बढ़ जाता है। यही वजह है कि नींद न आना, बेचैनी, एसिडिटी और हृदय गति का अनियमित होना जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।
ऐसे में बहुत से लोग अधिक कैफीन के सेवन को कंट्रोल करना चाहते हैं। इस आदत को अचानक छोड़ना मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही रणनीतियों और कुछ हेल्दी विकल्पों की मदद से इस लत को धीरे-धीरे कंट्रोल किया जा सकता है। इन आदतों को सुधारना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है।