फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fitness Tips: पाचन सुधारने से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है ये देसी प्रोटीन ड्रिंक

Tue, 12 May 2026 10:31 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Homemade Protein Powder: आजकल के युवा अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन का इस्तेमाल करते हैं। ये काफी महंगा आता है। ऐसे में आप इसे घर पर भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको घर पर बने प्रोटीन पाउडर के फायदे बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 9
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : AI
Homemade Protein Powder: हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस के लिए प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन बेहद जरूरी है। बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर महंगे और कई बार तो ये केमिकल युक्त होते हैं, इसलिए घर पर बनाना एक बेहतर विकल्प है। 

होममेड प्रोटीन पाउडर न सिर्फ किफायती है, बल्कि इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर को ताकत और ऊर्जा देने में मदद करते हैं। इसमें कई पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने, शरीर की कमजोरी दूर करने और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसी के चलते हम आपको यहां घर पर प्रोटीन पाउडर बनाने के फायदेे बताएंगे और इसे बनाने का तरीका भी।
 
विज्ञापन

2 of 9
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : Freepik.com
प्रोटीन पाउडर बनाने का सामान

बादाम, ओट्स, सोयाबीन, मूंगफली, अलसी, कद्दू के बीज, खसखस और किशमिश

 
विज्ञापन

3 of 9
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : Instagram
बनाने की विधि 
 
  • सभी सामग्री को अलग-अलग हल्की आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें।
  • भूनने के बाद ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने पर मिक्सर में डालकर महीन पाउडर बना लें।
  • एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें ताकि नमी न लगे।
  • रोजाना 2-3 चम्मच पाउडर को दूध, शेक या स्मूदी में मिलाकर सेवन करें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप शहद, केला या खजूर भी मिला सकते हैं।

 

4 of 9
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : Freepik
होममेड प्रोटीन पाउडर के फायदे 

1. मांसपेशियों को मजबूत बनाता है
 
  • इस पाउडर में बादाम, सोयाबीन और मूंगफली जैसे उच्च-प्रोटीन स्रोत शामिल हैं। 
  • प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और रिपेयर के लिए जरूरी है। 
  • रोजाना सेवन से मांसपेशियों की ताकत और स्टैमिना बढ़ती है।

 
विज्ञापन

5 of 9
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : Freepik.com
2. शरीर की कमजोरी दूर करता है
 
  • पाउडर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। 
  • थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होने पर यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ताकत देता है।

 
विज्ञापन

6 of 9
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : freepik.com
3. वजन बढ़ाने में मददगार
 
  • पतले शरीर वाले लोग अक्सर पर्याप्त कैलोरी और प्रोटीन नहीं ले पाते। 
  • इसमें मौजूद बादाम, किशमिश और मूंगफली कैलोरी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं।
  • ये मसल मास बढ़ाने और स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

 
विज्ञापन

7 of 9
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : Adobe stock photos
4. इम्यूनिटी बढ़ाता है
 
  • सोयाबीन, बादाम और कद्दू के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी मिनरल्स होते हैं। 
  • ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे इंफेक्शन और वायरल बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

 

8 of 9
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : Freepik.com
5. हड्डियों को मजबूत बनाता है
 
  • खसखस, कद्दू के बीज और बादाम कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर हैं। 
  • ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जो खासकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद है।

 
विज्ञापन

9 of 9
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : Freepik.com
7. पाचन सुधारता है
 
  • ओट्स और अलसी में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। 
  • यह पेट को साफ रखने, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। 
  • पाचन तंत्र स्वस्थ होने पर शरीर की एनर्जी और हेल्थ बेहतर रहती है।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें