शरीर को सेहतमंद रखने के लिए भोजन का सही से पाचन होना आवश्यक होता है, और भोजन का बेहतर पाचन तभी हो सकता है जब आपका लिवर स्वस्थ हो। लिवर को शरीर का 'पावरहाउस' कहा जाता है। यह प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और पित्त के उत्पादन से लेकर विटामिन, खनिजों और कार्बोहाइड्रेट के भंडारण जैसे आवश्यक कार्य करता है। लिवर का स्वस्थ रहना, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। लिवर में होने वाली बीमारी या किसी भी तरह की समस्या का असर मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है जिसके कारण टाइप-2 डायबिटीज जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार की गड़बड़ी के कारण लिवर का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अल्कोहल और जंक फूड की आदतें लिवर को गंभीर क्षति पहुंचा सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि इस अंग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हम उन उपायों और आहार का सेवन करें जिससे लिवर मजबूत होता है। आइए आगे की स्लाइडों में लिवर को स्वस्थ बनाने और इसे मजबूत करने वाले उपायों के बारे में जानते हैं।