फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: वजन घटाने का जान लीजिए सबसे आसान फार्मूला, एक महीने में ही दिखने लगेगा असर

Fri, 09 Aug 2024 04:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वेट लॉस करने का तरीका - फोटो : Freepik
बढ़े हुए वजन को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारक माना जाता है। इससे डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को वजन को कंट्रोल रखने के लिए उपाय करते रहने चाहिए। बच्चों में भी ये समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है जो कम आयु में ही क्रोनिक बीमारियों के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। सभी लोगों को शरीर की लंबाई के हिसाब से अपने वजन को कंट्रोल में रखने के उयाय करते रहने चाहिए।

वजन कैसे कम किया जाए ये बड़ा सवाल रहा है? विशेषज्ञ कहते हैं, इसके लिए आहार और दिनचर्या दोनों में सुधार किया जाना आवश्यक है। क्या कोई ऐसा फार्मूला है जिसकी मदद से वजन घटाने में मदद मिल सकती है? आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अधिक वजन की समस्या - फोटो : istock
क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ पारुल सेठ ने एक वीडियो में बताया, आमतौर पर हम वजन को बढ़ा हुआ तभी मानते हैं जब शरीर का मोटापा दिखने लगता है, पर असल में ये प्रक्रिया काफी पहले ही शुरू हो जाती है। बॉडी मास इंडेक्स की जांच करते रहना जरूरी है। जिन लोगों की बीएमआई 25 से अधिक है उन्हें अलर्ट हो जाना चाहिए। आहार में फैट वाली चीजों की मात्रा कम रखना इसमें आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

वजन कम करने के लिए एक बहुत ही आसान फार्मूला है जिसके बारे में जानना और इसका पालन करते रहने आपकी अच्छी सेहत के लिए मददगार हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
वेट लॉस के लिए करिए उपाय - फोटो : istock
वजन घटाने का फार्मूला

आहार विशेषज्ञ बताती हैं, वेट लॉस करने का सबसे आसान फार्मूला है- आप दिनभर में जितनी कैलोरी का सेवन करते हैं, योग-व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों की मदद से उससे अधिक कैलोरी बर्न करने का लक्ष्य रखें।

वजन को कंट्रोल बनाए रखने के लिए महिलाओं को आहार के माध्यम से 1600 और पुरुषों को 2000 से अधिक कैलोरी का सेवन नहीं करना चाहिए। नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों की मदद से इसे बर्नआउट करते रहना सबसे जरूरी है।

4 of 5
आहार में सुधार जरूरी - फोटो : istock
हाई कैलोरी वाली चीजों का कम करे सेवन

आहार विशेषज्ञ पारुल बताती हैं, अगर आप जितनी कैलोरी बर्न करते हैं, अगर उससे ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खाते हैं तो आपका वज़न बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आहार में उन चीजों की मात्रा कम रखें जो हाई कैलोरी वाली होती हैं। कई चीजें ऐसी हो सकती हैं जिन्हें हम मानते तो फायदेमंद हैं पर असल में इनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए आहार का चयन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पौष्टिक चीजों का करें सेवन - फोटो : istock
ये चीजें होती हैं हाई कैलोरी वाली

वजन घटान के लिए जरूरी है कि आप पौष्टिक चीजों को ही अपने आहार का हिस्सा बनाएं। तेल और मक्खन, वसायुक्त खाद्य पदार्थ यहां तक कि मांस, तले हुए खाद्य पदार्थ जैसे फ्रेंच फ्राइज, चिकन नगेट्स और पकौड़े, कैंडी और चिप्स आदि हाई कैलोरी वाली मानी जाती हैं। इन चीजों के अधिक सेवन का स्वास्थ्य पर कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है। आहार में इन चीजों की अधिकता वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।


--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें