हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या संपूर्ण सेहत के लिए हानिकारक मानी जाती है। हृदय से लेकर किडनी, पाचन तंत्र, मस्तिष्क और आंखों पर भी इसका दुष्प्रभाव हो सकता है। हालांकि हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली समस्याओं में सबसे ज्यादा चर्चा हृदय रोगों की होती है। यह हृदय के लिए रक्त को पंप करने की समस्या से लेकर मांसपेशियों पर दबाव और गंभीर स्थितियों में हार्ट अटैक तक का कारण बन सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर किस प्रकार से हृदय के लिए दिक्कतें बढ़ाता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, उच्च रक्तचाप हृदय के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा बन जाता है। भारत में, हृदय रोगों का बोझ खतरनाक रूप से बढ़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 220 मिलियन से अधिक लोग उच्च रक्तचाप से प्रभावित हैं। यह स्थिति विभिन्न कारकों से उत्पन्न हो सकती है, जैसे बढ़ती उम्र, तनावपूर्ण जीवनशैली, अस्वास्थ्यकर आहार और शारीरिक निष्क्रियता आदि।
आइए जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हृदय को किस प्रकार से प्रभावित करती है?