फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से जानें इमरजेंसी में शरीर में कैसे बढ़ाएं ऑक्सीजन के स्तर?

Tue, 20 Apr 2021 03:01 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. अमनदीप सिंह
डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनल मेडिसिन, एम्स के

डॉ. प्रियरंजन
इंटेंसिव केयर कंसलटेंट, उजाला सिग्नस

Medically Reviewed by Dr. Amandeep and Dr. Priyaranjan

देश में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना मामलों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को काफी तनाव में डाल दिया है। अस्पतालों पर पड़े अचानक से दबाव के कारण कई सारे मेडिकल उपकरणों की इन दिनों काफी कमी भी देखने को मिल रही है। कहीं अस्पतालों में आईसीयू बेडों की कमी है तो कहीं ऑक्सीजन के सिलेंडरों की, ऐसे में रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑक्सीजन के सिलेंडरों की कमी वाले समाचार आप हर रोज देख और पढ़ रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि अगर किसी को अचानक से ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ जाए, तो फौरी तौर पर किन उपायों के साथ शरीर में इसकी मात्रा को बढ़ाया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 6
ऑक्सीजन की जरूरत को पहचानें - फोटो : ANI
ऑक्सीजन के सिलेंडरों के अभाव में शरीर में तेजी से ऑक्सीजन की मात्रा कैसी बढ़ाई जा सकती है, इस बारे में हमने डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनल मेडिसिन, एम्स के डॉ. अमनदीप सिंह सिंह से बातचीत की। डॉ अमनदीप कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन की आवश्यकता उसके सेचुरेशन के स्तर पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर सांस लेने में होने वाली दिक्कत का मतलब यह नहीं है कि उस व्यक्ति को बाहरी तौर पर ऑक्सीजन देने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ अमनदीप कहते हैं कि सबसे पहले ऑक्सीमीटर के माध्यम से व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच की जानी चाहिए। यदि सेचुरेशन 95 से ज्यादा है तो ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती है। सेचुरेशन अगर 90 से कम हो जाए तो ऐसे रोगियों को सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन देने की जरूरत हो सकती है। 

4 of 6
95 से कम न होने पाए ऑक्सीजन की मात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे जाने कम हो रही है शरीर में ऑक्सीजन
एक बातचीत के दौरान उजाला सिग्नस के इंटेंसिव केयर कंसलटेंट डॉ. प्रियरंजन ने बताया कि कुछ सामान्य उपायों को अपनाकर भी आप जान सकते हैं कि शरीर में ऑक्सीजन का सेचुरेशन बेहतर है या नहीं। इसके लिए सबसे पहले ऑक्सीमीटर से सेचुरेशन की जांच करें। अब 6 मिनट तक सामान्य रूप से वॉक करें और दोबारा से सेचुरेशन देखें। यदि पहले की तुलना में सेचुरेशन 3 प्वाइंट तक कम हो जाता है तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 6
वॉक करके जाने क्या आपको ऑक्सीजन की जरूरत तो नहींं - फोटो : istock
उदाहरण के लिए पहली जांच में ऑक्सीजन की मात्रा 98 आती है। 6 मिनट तक वॉक करने के बाद जांच में अगर यह घटकर 95 या उससे कम हो जाती है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। यह फेफड़ों की समस्या और शरीर में ऑक्सीजन की कमी का संकेत हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर पर ही कैसे बढ़ा सकते हैं शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा 
डॉ. प्रियरंजन बताते हैं कि यदि किसी रोगी को फेफड़ों मे दिक्कत आ रही हो और उसे त्वरित रूप से ऑक्सीजन न मिल पाए तो घर पर ही कुछ उपायों को प्रयोग में लाया जा सकता है। ऐसे रोगियों को कम से कम 1-2 घंटे पेट के बल लटने को कहें। ऐसा करने से फेफड़ों को आराम मिलता है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। 

----------------
नोट: यह लेख डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनल मेडिसिन, एम्स के डॉ. अमनदीप सिंह सिंह और इंटेंसिव केयर कंसलटेंट डॉ. प्रियरंजन से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें