फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digestive Health: पाचन तंत्र को मजबूत रखना चाहते हैं तो कर लीजिए ये चार उपाय, पेट की कई बीमारियां भी होंगी दूर

Sun, 01 Oct 2023 10:46 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाचन को कैसे ठीक रखें? - फोटो : Pixabay
हम सभी को कभी न कभी पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट खराब होना, गैस, हार्ट बर्न, मतली, कब्ज या दस्त की दिक्कत हुई होगीं। आमतौर पर ये समस्याएं कुछ सामान्य से उपचार और घरेलू नुस्खों को प्रयोग में लाने से ठीक भी हो जाती हैं, पर अगर ये लक्षण बार-बार होने लगती है, तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना जरूरी हो जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज, क्रोनिक डायरिया, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और अल्सर जैसी पाचन की दिक्कतें गंभीर समस्याकारक हो सकती है, जिनका समय पर निदान और इलाज किया जाना जरूरी है। पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने में आहार और लाइफस्टाइल की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। आइए जानते हैं, पाचन को ठीक रखने के लिए किन उपायों को प्रयोग में लाया जाना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
फाइबर वाली चीजों का सेवन - फोटो : istock
आहार में बढ़ाएं फाइबर की मात्रा

फाइबर वाली चीजों का सेवन पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जरूरी माना जाता है। घुलनशील फाइबर, पानी को अवशोषित करता है और आपके मल त्याग को आसान बनाने में सहायक है। आहार के माध्यम से फाइबर प्राप्त करने पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। जई, जौ साबुत अनाज, नट्स और सीड्स में अघुलनशील फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा फल और सब्जियां घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर से भरपूर होती हैं, इन्हें आहार का हिस्सा जरूर बनाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : istock
हेल्दी फैट्स भी जरूरी

अच्छे पाचन के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में वसा की आवश्यकता हो सकती है। वसा आपको भोजन के बाद पेट भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है और विटामिन ए, डी, ई और के जैसे पोषक तत्वों के उचित अवशोषण के लिए आवश्यक है। हालांकि इसके लिए उन्ही चीजों का सेवन किया जाना चाहिए जिसमें स्वस्थ वसा की अधिकता होती है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ओमेगा -3 फैटी एसिड अल्सरेटिव कोलाइटिस आंतों की बीमारियों को दूर करने में मददगार है।

4 of 5
शरीर को रखें हाइड्रेटेड - फोटो : istock
हाइड्रेटेड रहना जरूरी

कम मात्रा में पानी पीना कब्ज की समस्या का सामान्य कारण है। अध्ययनकर्ता कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि हम सभी रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी पीते रहना जरूरी है। पानी पीते रहने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और शरीर से अतिरिक्त सोडियम भी निकल जाता है जिससे रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तनाव और पाचन की समस्या - फोटो : Pixabay
तनाव प्रबंधन भी जरूरी

क्या आप जानते हैं कि तनाव आपके पाचन तंत्र पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, तनाव वाले हार्मोन सीधे आपके पाचन स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, जो भोजन के पाचन के लिए समस्याकारक स्थिति हो सकती है। अगर आप अधिक तनाव लेते हैं तो इससे पेट के अल्सर, दस्त, कब्ज और आईबीएस जैसी बीमारियों के विकसित होने का खतरा हो सकता है। तनाव को कंट्रोल करना बहुत आवश्यक है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें