फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blood Circulation: आखिर क्यों ब्लॉक हो जाती हैं आर्टरीज? आपमें भी हैं ऐसी आदतें तो तुरंत हो जाइए सावधान

Sat, 30 Sep 2023 06:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धमनियों में ब्लॉकेज की स्थिति - फोटो : istock
शरीर के अंगों के स्वस्थ रहने और बेहतर तरीक से काम करते रहने के लिए जरूरी है कि उन्हें निरंतर पर्याप्त मात्रा में रक्त मिलता रहे। हमारा हृदय ऑक्सीजन युक्त रक्त पूरे शरीर में पंप करता है और सभी अंगों में इस रक्त को पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाती हैं- धमनियां। हृदय, शरीर की सबसे बड़ी धमनी-एओर्टा में रक्त पंप करता है जो छोटी और छोटी अन्य धमनियों के माध्यम से पूरे शरीर में रक्त को पहुंचाती है। जिसका मतलब है कि अंगों के स्वस्थ रखने के लिए इन धमनियों का स्वस्थ और लचीला रहना बहुत आवश्यक है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण कोलेस्ट्रॉल, प्लाक आदि इन धमनियों को क्षति पहुंचा सकती हैं। धूम्रपान की आदत धमनियों की दीवारों को कमजोर कर देती है जिससे इनके टूटने का खतरा रहता है। आइए जानते है कि धमनियों के ब्लॉक होने का क्या कारण है और किन लोगों में इसका खतरा हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
धमन - फोटो : istock
धमनियों के ब्लॉकेज की समस्या

धमनियों के ब्लॉक होने की स्थिति रक्त के सामान्य प्रवाह को बाधित करने वाली हो सकती है और ये ब्लॉकेज कई कारणों से हो सकती है। मुख्यरूप से धमनियों के दीवारों में कोलेस्ट्रॉल प्लाक के निर्माण के कारण इस समस्या का जोखिम अधिक देखा जाता है। हमारी गड़बड़ लाइफस्टाइल इसके लिए प्रमुख जोखिम कारक हो सकती है। आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं जो धमनियों में ब्लॉकेज को बढ़ावा दे सकती है, सभी लोगों को इन आदतों से दूरी बना लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
आहार की समस्याओं के बारे में जानिए - फोटो : istock
आहार की समस्या

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अगर आपका आहार स्वस्थ और पौष्टिक नहीं है तो ये स्थिति भी धमनियों में ब्लॉकेज का कारण हो सकती है। सेचुरेटेज फैट्स, ट्रांस फैट, नमक और चीनी वाले खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक मानी जाती है। इससे कोरोनरी आर्टरी डिजीज होने का खतरा बढ़ सकता है। धमनियों और हृदय को स्वस्थ रखन के लिए जरूरी है कि आपका आहार स्वस्थ रहे। 

4 of 5
धूम्रपान के जोखिम कारक - फोटो : Pixabay
धूम्रपान की आदत खराब

धूम्रपान को फेफड़ों की समस्याओं के लिए प्रमुख जोखिम कारक के तौर पर जाना जाता है, ये गड़बड़ आदत आपकी धमनियों को भी क्षति पहुंचाने वाली हो सकती है। सिगरेट का धुंआ हृदय, पैरों और महाधमनी में एथेरोस्क्लेरोसिस की दर को बढ़ा देता है। एथेरोस्क्लेरोसिस, धमनियों में कोलेस्ट्रॉल, वसा, कैल्शियम और अन्य पदार्थों के निर्माण की स्थिति वाली समस्या है। धूम्रपान से दूरी बनाकर आप इन जोखिमों को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज की स्थिति - फोटो : iStock
मधुमेह रोगी भी रहें सावधान 

डायबिटीज या रक्त शर्करा का बढ़ा हुआ स्तर भी आपकी धमनियों की सेहत को बिगाड़ने वाली सकती है। अगर आपको मेटाबॉलिक सिंड्रोम की समस्या है तो उसमें भी प्लाक बनने का खतरा बढ़ जाता है और मेटाबॉलिक सिंड्रोम की दिक्कत होना, डायबिटीज में काफी सामान्य है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें