बदलती जीवनशैली, भागदौड़ वाली दिनचर्या और अनियमित खानपान की वजह से आजकल लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। काम, पढ़ाई, प्रोजेक्ट, प्रोफेशनल टूर वगैरह कई जरूरी कामों से आदमी कब, कहां रहे, क्या खाए, यह तय नहीं है। जहां जो खाना उपलब्ध हो, वही खाना पड़ता है। कभी ज्यादा तेल और मसालेदार भोजन, कभी ओवरइटिंग, कभी समय पर खाना नहीं खाने, कभी तनाव आदि कारणों से लोगों को अपच और बदहजमी की समस्या होने लगती है। भोजन ठीक से पचना नहीं तो काम करने में भी मन नहीं लगता है। खट्टी डकारें आती हैं। ...और फिर ऐसे में पूरा दिन खराब हो जाता है। ऐसी समस्याओं में देसी घरेलू नुस्खे बड़े काम आते हैं। आपको बता रहे हैं ऐसे ही पांच घरेलू नुस्खों के बारे में: