फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी-खांसी: गले में दर्द से बोलना हो रहा है मुश्किल? दवाओं से पहले ट्राई कर लें ये आसान तरीके

Mon, 12 Oct 2026 11:37 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sore Throat Problem: मौसम में बदलाव, एलर्जी और संक्रमण के कारण सर्दी-खांसी व गले में खराश की समस्या हो सकती है। तुलसी का काढ़ा, गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे और शहद जैसे घरेलू उपाय कुछ राहत दे सकते हैं। जानें इनके इस्तेमाल का तरीका और किन लक्षणों में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 4
गले में समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI
मौसम में बदलाव, एलर्जी और संक्रमण जैसी स्थितियों में सर्दी-खांसी के साथ गले में खराश की समस्या हो सकती है। इसके कारण गले में दर्द, कुछ खाने-पीने में परेशानी और यहां तक कि बोलने में भी तकलीफ होने लगती है।

गले में खराश हमेशा बैक्टीरियल संक्रमण के कारण ही नहीं होती, कई मामलों में इसके पीछे वायरल संक्रमण भी हो सकता है। ऐसे में हर बार एंटीबायोटिक्स लेने की जरूरत नहीं होती। इन दवाओं का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

कुछ घरेलू उपाय गले की खराश और दर्द से अस्थायी राहत देने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद में भी तुलसी, हल्दी और शहद जैसी चीजों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से किया जाता रहा है।

आइए जानते हैं कि सर्दी-खांसी और गले की खराश होने पर इनसे कैसे आराम पाया जा सकता है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
तुलसी के फायदे - फोटो : Adobe stock
 तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा

सर्दी-खांसी और गले में खराश होने पर तुलसी और काली मिर्च से बना गर्म पेय पीना कुछ लोगों को आराम दे सकता है। आयुर्वेद में तुलसी को पारंपरिक रूप से उपयोगी औषधीय पौधा माना गया है। गर्म पेय गले को आराम देने और खराश के कारण होने वाली परेशानी को कम करने में लाभकारी माना जाता है।
 
  • इसे बनाने के लिए एक कप पानी में 5-6 तुलसी के पत्ते और 4-5 काली मिर्च डालकर उबालें।
  • इसके बाद पानी को छानकर गुनगुना होने पर पिएं। 
  • गले की सामान्य समस्याओं से राहत देने में ये फायदेमंद तरीका हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
गरारे करने के फायदे - फोटो : Freepik.com
नमक वाले पानी से करें गरारे

गले में खराश और दर्द होने पर गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करने से राहत मिल सकती है। यह एक आसान घरेलू उपाय है, जो गले की असहजता को कम करने में मदद कर सकता है।

इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में लगभग आधा चम्मच नमक मिलाएं। नमक के पूरी तरह घुल जाने के बाद इससे गरारे करें। जरूरत के अनुसार दिन में दो-तीन बार ऐसा किया जा सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
शहद से गले को आराम - फोटो : Adobe stock
 शहद से मिल सकती है गले की खराश में राहत

गले में खराश और खांसी होने पर शहद का सेवन भी कुछ हद तक राहत दे सकता है। शहद गले को आराम पहुंचाने और खांसी की परेशानी कम करने में मदद कर सकता है। इसे पारंपरिक रूप से घरेलू उपचार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है।
 
  • अगर गले में खराश है, तो थोड़ी मात्रा में शहद का सेवन किया जा सकता है। कुछ लोग इसमें थोड़ी काली मिर्च मिलाकर भी खाते हैं।
  • अगर ये समस्या लगातार बनी रहती है और सामान्य उपायों से आराम नहीं मिल रहा है तो इसके कारणों को समझने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
 

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें