फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: डेंगू से तेज रिकवरी में बेहद मददगार है इन चीजों का सेवन, जल्द दूर होगी कमजोरी-थकान

Sun, 16 Oct 2022 04:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डेंगू से रिकवरी के लिए क्या करें? - फोटो : istock
अक्तूबर के इस महीने में हर साल देश में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जाते रहे हैं। एक बार फिर राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, अक्तूबर के पहले 5 दिनों में 300 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले सितंबर में कुल 693 केस दर्ज किए गए। इन आंकड़ों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सभी लोगों को इस खतरे से सावधानी बरतते रहना चाहिए। डेंगू कुछ स्थितियों में गंभीर और जानलेवा भी हो सकता है, ऐसे में इसे हल्के में लेने की गलती बिल्कुल न करें।

डॉक्टर्स कहते हैं, डेंगू से ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक लोगों को कमजोरी-थकान जैसी कई तरह की समस्याओं का अनुभव होता रह सकता है। संक्रमण के दौरान शरीर में कई प्रकार के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, जिसे पूरा करने के लिए आपको ठीक होने के बाद आहार पर विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। इसमें की गई लापरवाही के कारण आपको लंबे समय तक कई तरह के लक्षणों का अनुभव होता रह सकता है।

आइए जानते हैं कि डेंगू से तेज रिकवरी और पोस्ट डेंगू होने वाली कमजोरी-थकान को कम करने के लिए किन चीजों का सेवन करना आपके लिए मददगार हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
तरल पदार्थों का सेवन जरूरी - फोटो : istock
तरल पदार्थों के सेवन पर दें ध्यान

डेंगू के दौरान और ठीक होने के बाद, दोनों ही स्थितियों में तरल पदार्थों के सेवन की आवश्यकता होती है। रोजाना खूब सारा तरल पदार्थ पीना सुनिश्चित करें। पानी के अलावा काढ़ा, हर्बल टी और सूप का सेवन भी कर सकते हैं। तरल पदार्थों के माध्यम से शरीर को हाइड्रेटेड रखने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है। डेंगू में प्रभावित हुए प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए भी हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
स्वस्थ आहार का सेवन जरूरी - फोटो : Istock
विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन

डेंगू के दौरान शरीर में कम हुए माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की पूर्ति के लिए उन चीजों का सेवन करें जो विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से पूर्ण माने जाते हैं। इसके लिए आहार में हरी सब्जियों और मौसमी फलों को शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। पपीता, सेब और अनार जैसे फल विटामिन-ए, विटामिन-सी, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर आदि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ पाचन में सुधार करने और शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को ठीक रखने में सहायक होते हैं। इन चीजों का सेवन आपको जल्दी ठीक होने में मदद कर सकता है।

4 of 5
औषधियां और मसालों के लाभ - फोटो : istock
आयुर्वेदिक औषधियां और मसाले

हल्दी, अदरक, लहसुन, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची, और जायफल जैसे मसालों और जड़ी-बूटियों में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने और इम्युनिटी को बढ़ाने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कई मसालों में एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटीमाइक्रोबायल, एंटी-बैक्टीरिया और प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते हैं जो डेंगू से तेज रिकवरी पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। काढ़े या फिर भोजन के माध्यम से इनका सेवन सुनिश्चित करके लाभ पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया के लिए लाभकारी - फोटो : Pixabay
आहार में प्रोबायोटिक्स को करें शामिल

डेंगू से तेज रिकवरी में प्रोबायोटिक्स आपके लिए विशेष रूप से सहायक हो सकते हैं। प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया का स्रोत होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में सहायक हैं। डॉक्टर्स कहते हैं, सही आहार का सेवन करके न सिर्फ डेंगू से रिकवरी को बेहतर किया जा सकता है साथ ही यह आपको डेंगू के जोखिम से बचाने में भी मदद करता है। स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन करके बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें