कोरोना महामारी के कारण पूरे विश्व सहित भारत में भी कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। एक साल तक तो इस महामारी का कोई इलाज ही नहीं था। इस महामारी से बचाव ही इसका इलाज था। लोगों से दूरी, मास्क पहनना, हमेशा हाथ धोते रहना और घरों में रहना ही इस बीमारी से बचने का उपाय है। अब जब देश के वैज्ञानिकों की मेहनत से देश में कोरोना का टीका बनाने में सफलता हासिल की। वैक्सीन बनते ही पूरे देश में लोगों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बहुत तेज किया गया। तेज टीकाकरण के कारण ही आज पूरे देश में सौ करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अभी देश में टीकाकरण की दो डोज लोगों को लगाई जाती हैं और इसके बदले में हर टीकाकरण के बाद एक प्रमाण पत्र दिया जाता है जिससे पता चलता है कि उस व्यक्ति को टीका लग चुका है। ये सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आपने भी कोरोना का सर्टिफिकेट अभी तक डाउनलोड नहीं किया है तो इसका बहुत आसान तरीका है।