फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अलर्ट: बॉडी बिल्डरों जैसा दिखने के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? खोखला हो जाएगा शरीर

Mon, 12 Oct 2026 11:03 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Healthy Body: मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन पाउडर लेना हमेशा जरूरी नहीं है। अंडे-चिकन, मछली, दूध और पनीर भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। रोजाना संतुलित भोजन, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और पर्याप्त नींद भी मसल्स बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 4
प्रोटीन पाउडर के नुकसान - फोटो : Amarujala.com/AI
क्या आप भी शरीर को फौलादी बनाने के लिए जिम जाते हैं? मांसपेशियों को मजबूत और भरा-भरा दिखाने के लिए प्रोटीन पाउडर लेते हैं? अगर हां तो तुरंत सावधान हो जाइए, ये आदत शरीर को मजबूत बनाने की जगह भीतर से खोखला कर सकती है।

मसल्स बनाने, शरीर मजबूत करने और वर्कआउट के बाद रिकवरी के लिए प्रोटीन जरूरी है, लेकिन जिम ट्रेनर की ओर से दिए जाने वाले या फिर बाजार में आकर्षक पैकेजिंग में बिकने वाले प्रोटीन पाउडर कई बार बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं। तेजी से मसल्स बनाने के नाम पर बिक रहे प्रोटीन पाउडर में स्टेरॉयड की मात्रा हो सकती है, जिसे अध्ययनों में सेहत के लिए नुकसानदायक बताया गया है। 

प्रोटीन पाउडर की जगह शरीर और मांसपेशियों को मजबूती देने वाले दूसरे विकल्पों को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रोटीन वाली चीजें - फोटो : Adobe Stock
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अंडे-चिकन, मछली, दूध-दही जैसे खाद्य पदार्थों से भी प्रोटीन की जरूरत पूरी की जा सकती है। मसल्स बनाने के लिए पर्याप्त कैलोरी, संतुलित भोजन, नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और अच्छी नींद भी जरूरी हैं। हमेशा उन उपायों को प्रयोग में लाया जाना चाहिए जिनसे धीरे-धीरे और दीर्घकालिक रूप में शरीर को लाभ मिले।


शरीर बनाने के लिए कितना प्रोटीन जरूरी है?

एक स्वस्थ वयस्क को सामान्य रूप से प्रतिदिन शरीर के प्रति किलोग्राम वजन पर लगभग 0.8 ग्राम प्रोटीन चाहिए। यानी 60 किलो वजन वाले व्यक्ति के लिए करीब 48 ग्राम प्रतिदिन। 
 
  • नियमित जिम करने और मसल्स बढ़ाने वालों को अधिक प्रोटीन की जरूरत हो सकती है। हालांकि यह आपकी उम्र, ट्रेनिंग और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। 
  • प्रोटीन अच्छी सेहत के लिए मददगार है, पर जरूरत से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेना फायदे की जगह नुकसानदायक भी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
नॉन वेज में प्रोटीन - फोटो : Adobe Stock
नॉन-वेज डाइट से मिल सकता है जरूरी प्रोटीन

पशु आधारित चीजों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। डाइट में इसे शामिल करके आप लाभ पा सकते हैं।
 
  • एक बड़े अंडे में लगभग 6-7 ग्राम प्रोटीन होता है।
  • 100 ग्राम चिकन से लगभग 25-31 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है।
  • 100 ग्राम पकी मछली में लगभग 20-25 ग्राम प्रोटीन हो सकता है। कुछ मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत हैं।
विज्ञापन

4 of 4
डाइट का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
शाकाहारी लोग कैसे पूरी करें प्रोटीन की जरूरत?

अगर आप शाकाहारी हैं तो भी प्रोटीन के कई सारे विकल्प हैं जो आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
 
  • एक कटोरी पकी दाल में लगभग 6-9 ग्राम प्रोटीन होता है।
  • 100 ग्राम पनीर से लगभग 15-20 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
  • सोयाबीन और टोफू  प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।
  • चना और राजमा में प्रोटीन के साथ फाइबर भी होता है। इन्हें अनाज के साथ खाने से अमीनो एसिड का संतुलन बेहतर होता है।
  • मूंगफली, बादाम और सीड्स शरीर को जरूरी प्रोटीन और हेल्दी फैट देते हैं। लेकिन इनमें कैलोरी ज्यादा हो सकता है इसलिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें