हार्ट हेल्थ के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स
- फोटो : Freepik.com
क्रॉनिक बीमारियों से बचाने में मददगार है एंटीऑक्सीडेंट
एंटीऑक्सीडेंट्स किस तरह से सेहत के लिए जरूरी है, इसे समझने के लिए किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजें खाते रहने से आंखों से लेकर दिल की सेहत तक में फायदे हो सकते हैं।
- एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करके दिल की सेहत को ठीक रखने में मदद करते हैं। ये धमनियों को डैमेज होने से बचाते हैं जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
- ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स को आंखों को स्वस्थ रखने में फायदेमंद पाया गया है।
- विटामिन-सी और ई भी कारगर एंटीऑक्सीडेंट्स हैं, ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके शरीर को संक्रमण और दूसरी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।