फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: होली में शराब पीने से बचें वरना हो सकती है अल्कोहल पॉइजनिंग, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Fri, 18 Mar 2022 10:18 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शराब का नशा कैसे उतारा जाता है? - फोटो : getty images
Medically Reviwed By-
डॉ नवीन पाण्डेय
(जनरल फिजीशियन)
वाराणसी


देशभर में आज होली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंग, पकवान और आनंद, जहां इस त्योहार को अपने आप में बेहद खास बनाते हैं, वहीं आपकी छोटी सी गलती न सिर्फ सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, साथ ही उत्साह और आनंद को भी फीका कर सकती है। होली के दिन अल्कोहल पॉइजनिंग की समस्या काफी अधिक देखने को मिलती है। थोड़े समय में बहुत अधिक मात्रा में शराब पी लेने के कारण इस तरह की समस्या हो सकती है। शरीर में अल्कोहल की अधिकता कई तरह से आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती है। अल्कोहल पॉइजनिंग को आपातकालीन स्थिति माना जाता है, जिसमें तुरंत चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शराब का सेवन करना सेहत के लिए दीर्घकालिक तौर पर बहुत नुकसानदायक माना जाता है। वहीं कम समय में बहुत अधिक शराब पी लेना शराब विषाक्तता का खतरा बढ़ा सकता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को बहुत अधिक उल्टी होने, दिल की धड़कन बढ़ जाने, सांस लेने में दिक्कत, बेहोशी और गंभीर स्थितियों में कोमा तक की समस्या हो सकती है। होली के दिन अधिक शराब पी लेने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए त्योहार का आनंद उठाने के लिए इस तरह के किसी भी मादक पेय से बचें। आइए जानते हैं कि इस गंभीर स्थिति की पहचान कैसे की जाती है, साथ ही किन उपायों को प्रयोग में लाकर इससे बचा जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
शराब का नशा हो सकता है गंभीर - फोटो : Pixabay
अल्कोहल पॉइजनिंग की पहचान कैसे करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अल्कोहल पॉइजनिंग एक गंभीर स्थिति है। हर व्यक्ति में शरीर की क्षमता के अनुसार इसके अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं। सामान्यतौर पर लोगों में इस तरह के लक्षणों के देखकर इस समस्या की पहचान की जा सकती है।
  • उल्टी आना-बेहोशी की स्थिति
  • धीमी गति से या बहुत तेज-तेज सांस लेना 
  • त्वचा का रंग नीला पड़ जाना।
  • शरीर का ठंडा होने लगना (हाइपोथर्मिया)
  • लंबे समय तक होश न आना
  • भ्रम की स्थिति, चीजें याद न कर पाना।
विज्ञापन

3 of 4
अल्कोहल पॉइजनिंग की समस्या बढ़ा सकती है मुश्किलें - फोटो : Pixabay
अल्कोहल पॉइजनिंग हो जाने पर क्या करें?
डॉक्टर्स के मुताबिक अल्कोहल पॉइजनिंग एक मेडिकल एमरजेंसी की स्थिति हैं, ऐसे में लक्षण नजर आते ही रोगी को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं। इस स्थिति में कई बार गलती से उल्टी नाक के माध्यम से फेफड़ों में जा सकती है जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा गंभीर स्थितियों में झटके आने की भी दिक्कत हो सकती है। इन समस्याओं में तुरंत डॉक्टरी सहायता की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

4 of 4
हैंगओवर उतारने के लिए क्या किया जाना चाहिए? - फोटो : Pixabay
प्रारंभिक तौर पर क्या करना चाहिए?
यदि आसपास किसी में अल्कोहल पॉइजनिंग के लक्षण दिख रहे हों तो उसे शुरुआती तौर पर विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। इस दौरान उसे जगाएं रखें, सोने न दें। अल्कोहल पॉइजनिंग के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, ऐसे में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पिलाते रहें। कई लोगों में शरीर के ठंडा हो जाने यानी हाइपोथर्मिया की समस्या भी हो सकती है, इसलिए शरीर के गर्म करने की कोशिश करें। नींबू-पानी पीने को दें। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें