एचपीवी वैक्सीनेशन
- फोटो : Adobe Stock
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सही जानकारी होने से वैक्सीनेशन को लेकर डर और भ्रम दूर किए जा सकते हैं। आइए इस वैक्सीन के बारे में कुछ जरूरी बातें जान लेते हैं।
पहले जानिए एचपीवी वैक्सीन क्या है और क्यों जरूरी है?
एचपीवी एक ऐसा वायरस है जो त्वचा के करीबी संपर्क, खासकर यौन संपर्क के दौरान फैल सकता है। इसके कुछ प्रकार सर्वाइकल कैंसर के अलावा गुदा, लिंग और गले के कैंसर को बढ़ाने वाले हो सकते हैं।
- एचपीवी वैक्सीन वायरस के उन प्रकारों से बचाव करती है, जो कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं।
- इस वैक्सीन से आप कैंसर से बचाव कर सकती हैं।
- एचपीवी वैक्सीन मौजूदा एचपीवी संक्रमण को ठीक नहीं करती, बल्कि नए संक्रमणों से बचाव करती है।
- यह टीका संक्रमण के संपर्क में आने से पहले लगवाने पर सबसे ज्यादा प्रभावी होता है।