फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपकी सेहत को चौपट न कर डालें मोबाइल और लैपटॉप, जानिए यहां

Fri, 17 Mar 2017 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
तकनीकी प्रगति ने हमारे जीवन को तो बहुत सरल बना दिया है लेकिन हम इस पर बहुत निर्भर होते जा रहे हैं। तकनीक पर जरुरत से ज्यादा निर्भर होने के कारण अनेकों बिमारियां हमारे शरीर को जकड़ लेती है और हमें पता भी नहीं चलता। आइये बताते है ऐसी ही कुछ खतरनाक बीमारियों के बारे में। 
 
विज्ञापन

2 of 9
तकनीकी उपकर्णों का अत्याधिक उपयोग करने के कारण हमारे समाजिक, मानसिक, शारीरिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है। ये हमारे जीवन को दीमक की तरह बर्बाद करता रहता है और हमें सही समय पर इसकी भनक तक नही लगती।
 
विज्ञापन

3 of 9
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के अनुसार, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से ब्रेन कैंसर होने का खतरा लगातार गहराता जाता है। साथ ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से सड़क हादसों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। 
 

4 of 9
technology
आंखो में परेशानी तो जैसे आज एक आम बीमारी हो गई है। जो हर उम्र के लोगों में पाई जाने लगी है। लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन को लगातार बिना पलके झपकाएं देखने से आंखे में जलन, रंगों में अंतर ना कर पाना, निगाह कमजोर होना जैसी अनेकों गंभीर बीमारियां हमारा दामन थाम लेती है।  
 
विज्ञापन

5 of 9
गैजेट्स का उपयोग बच्चो के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है। वही आज के युग में बच्चों ने अपना जीवन इन्ही गैजेट्सको समर्पित कर दिया है। जितना हो सके बच्चों को इन से दूर ही रखने की कोशिश करें वर्ना अंजाम बुरा होगा।
 
विज्ञापन

6 of 9
ऐसे गैजेट्स के उपयोग करने से ना सिर्फ शारीरिक बिमारियां हमें जकड़ती है, बल्कि हमारे सामाजिक जीवन पर भी खतरनाक प्रभाव डालतीं हैं। फेसबुक, व्हाटसएप जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स रिश्तों पर नाकारात्मक प्रभाव के चलते शक, तलाक और ब्रेक अप करा डालती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
फोन, लैपटॉप का उपयोग करने से हम रात के देर तक जागते है, जिससे सुबह को देर तक बिस्तर पकड़े रहते है। इस दिनचर्या के कारण दिमाग और शरीर पर अत्याधिक गलत असर पड़ता है। इससे चिड़चिड़ापन, तनाव, गुस्सा आदि से हम घिर जाते है। 
 

8 of 9
कंप्यूटर और मोबाइल का जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण गर्दन और पीठ में दर्द की शिकायत सामने आने लगती है। उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करना आपको ऐसी असुविधाओं से बचा सकता है, लेकिन इसके बावजूद जरुरत से अधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए खराब है। 
 
विज्ञापन

9 of 9
ज्यादा से ज्यादा समय सिर्फ बैठे-बैठे फोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स का इस्तेमाल करना आपको मोटा करता है। आप इतना लीन हो जाते है कि बाहर घूमना, उठना, चलना-फिरना सब भूलकर सिर्फ बैठकर गैजेट्स का इस्तेमाल करते रहते हैं। यदि मोटापे और अन्य बीमारियों से बचना चाहतें है तो गैजेट्स का इस्तेमाल करना कम कर दीजिये।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें