दिल की बीमारियां वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं।
हार्ट अटैक-हार्ट फेलियर और कार्डियक अरेस्ट जैसी समस्याओं के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज दुनियाभर में होने वाली मौतों का एक बड़ा कारण हैं। खराब लाइफस्टाइल, खान-पान में गड़बड़ी के अलावा हमारी कुछ आदतें भी दिल की सेहत को सबसे ज्यादा खतरा पहुंचा रही हैं।
तमाम अध्ययनों के आधार पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ धूम्रपान यानी
बीड़ी-सिगरेट पीने की आदत को दिल की सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हैं। धूम्रपान को आमतौर पर फेफड़ों की बीमारियों को बढ़ाने वाला माना जाता रहा है, हालांकि ये आपके दिल की सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक है।
अगर आप भी धूम्रपान करते हैं तो तुरंत ये आदत छोड़ दीजिए, वरना जानलेवा बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।