फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानें: युवाओं के लिए कितनी सुरक्षित है कोरोना की वैक्सीन? टीकाकरण के बाद किन बातों का रखना होगा ध्यान?

Thu, 29 Apr 2021 02:16 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना का टीका जरूर लगवाएं - फोटो : PTI
डॉ अजीत सिंह ओबेरॉय
कैंसर रोग विशेषज्ञ, एम्स


भारत सरकार ने देश में कोरोना के बढ़ते रफ्तार पर रोक लगाने के लिए एक मई से 18 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को कोरोना के टीके उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके लिए आप रजिस्ट्रेशन करा कर अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल से मुफ्त में टीकाकरण करा सकते हैं। अब तक 45 साल या उससे अधिक आयु वाले लोगों को टीका दिया जा रहा था। टीकाकरण के बाद कई लोगों में बुखार और कमजोरी जैसी दिक्कतों की शिकायत मिली है, ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि युवाओं के लिए टीकाकरण कराना कितना सही है? इसके अलावा टीकाकरण के बाद लोगों को किन बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी? आइए इन सभी सवालों के बारे में डॉक्टरों से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना की दोनों वैक्सीन हैं सुरक्षित - फोटो : iStock
टीकाकरण कितना सुरक्षित
युवाओं के टीकाकरण और उससे जुड़े सवालों के बारे में जानने के लिए हमने एम्स में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत सिंह ओबेरॉय से बातचीत की। डॉ अजीत बताते हैं कि भारत में प्रयोग में लाई जा रही दो वैक्सीन- कोवैक्सीन और कोवीशील्ड काफी सुरक्षित हैं। क्लीनिकल रिसर्च में इनसे होने वाले साइड इफेक्ट्स भी बहुत कम ही देखे गए हैं। लोगों के मन में इसको लेकर डर इसलिए भी है क्योंकि लोग प्रमाणिक स्रोतों से ज्यादा सोशल मीडिया से वैक्सीन के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वैक्सीन लगवाने के बाद भी बरतें सभी सावधानियां - फोटो : Pixabay
युवाओं को टीकाकरण के बाद क्या सावधानियां बरतनी चाहिए
इस सवाल के जवाब में डॉ अजीत कहते हैं कि वैक्सीन लगवाने के बाद सामान्य तौर पर लोग निडर हो जाते हैं, आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। वैक्सीन की पहली डोज के बाद शरीर में इसका ज्यादा असर नहीं होता है, दूसरी डोज के बाद ही वैक्सीन की प्रभाविकता 80 फीसदी से ऊपर की देखी गई है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी आपको सभी सावधानियां बरतनी चाहिए। टीकाकरण के बाद आप तो सुरक्षित हो जाते हैं पर अगर सावधानियां नहीं बरतेंगे तो जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, आप उन्हें संक्रमित जरूर कर देते हैं। 

4 of 5
वैक्सीन के गंभीर  साइड इफेक्ट्स नहीं हैं - फोटो : Social Media
वैक्सीन के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं
डॉ अजीत सिंह बताते हैं कि देश में पहले भी कई बीमारियों के लिए टीकाकरण हुआ है, उन वैक्सीनों का भी लोगों में कुछ साइड इफेक्ट्स होता है, कोरोना की वैक्सीन के साथ भी ऐसा ही है। सामान्य तौर पर इस वैक्सीन के पहले डोज के बाद लोगों को हल्के बुखार, कमजोरी और शरीर में दर्द जैसा अनुभव हो रहा है, हालांकि यह दिक्कतें एक-दो दिन में ठीक भी हो जाती हैं। इसके अलावा वैक्सीन के कोई और गंभीर  साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक मई से युवा करा सकेंगे टीकाकरण - फोटो : PTI
क्या दोनों डोज में अलग-अलग वैक्सीन लगवा सकते हैं?
डॉ अजीत सिंह कहते हैं कि जो लोग टीकाकरण करा रहे हैं उन्हें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप कौन सी वैक्सीन लगवा रहे हैं? यदि आपने पहला डोज कोवैक्सीन का लिया है तो दूसरा डोज भी कोवैक्सीन का ही होना चाहिए। वैसे सभी केंद्रों पर टीकाकरण अधिकारी स्वयं ही इस बात का ध्यान रखते हैं। दोनों डोज एक ही वैक्सीन का होना चाहिए। 


-------------------
नोट: यह लेख एम्स में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत सिंह ओबेरॉय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें