Summer Bathing Tips: नहाना केवल शरीर को साफ रखने का तरीका नहीं है, बल्कि यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, त्वचा को स्वस्थ रखने और ताजगी महसूस कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में जब गर्मी का मौसम आते ही पसीना, चिपचिपाहट और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं तो नहाना ही सबसे सही विकल्प लगता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि गर्मियों में दिन में कितनी बार नहाना चाहिए।
विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में दिन में एक से दो बार नहाना पर्याप्त होता है। हालांकि, यह व्यक्ति की जीवनशैली, मौसम की तीव्रता, शारीरिक गतिविधियों और त्वचा के प्रकार पर भी निर्भर करता है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में नहाने का सही तरीका और इसके फायदे क्या हैं।
विज्ञापन
2 of 7
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?
- फोटो : Freepik
जिन्हें अधिक पसीना आता है
जिन लोगों को अधिक पसीना आता है या जो दिनभर बाहर काम करते हैं, उनके लिए दिन में दो बार नहाना फायदेमंद हो सकता है। शाम को स्नान करने से शरीर पर जमा धूल, पसीना और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं। इससे त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे खुजली, रैशेज और फंगल संक्रमण का खतरा कम हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
जो लोग जिम जाते हें
जिम जाने वाले, खेलकूद करने वाले या शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों को वर्कआउट के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। व्यायाम के दौरान शरीर से काफी पसीना निकलता है, जो त्वचा पर बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकता है। स्नान करने से त्वचा साफ रहती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है।
4 of 7
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?
- फोटो : Freepik
बच्चों और बुजुर्गों को कितनी बार नहाना चाहिए
बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी नियमित स्नान जरूरी है, लेकिन उनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है। इसलिए बहुत अधिक साबुन या बार-बार नहाने से बचना चाहिए। सामान्यतः दिन में एक बार स्नान पर्याप्त रहता है। जरूरत पड़ने पर गीले तौलिये या स्पंज से शरीर की सफाई की जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?
- फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे
गर्मियों में नहाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलती है। स्नान करने से पसीने की दुर्गंध कम होती है और त्वचा साफ रहती है। नियमित स्नान मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करता है और अच्छी नींद लाने में सहायक होता है।
विज्ञापन
6 of 7
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?
- फोटो : Adobe stock
ज्यादा नहाने के नुकसान
हालांकि, जरूरत से ज्यादा नहाना भी नुकसानदायक हो सकता है। बार-बार साबुन लगाने से त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। इसलिए नहाने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है।
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?
- फोटो : Adobe stock
गर्मियों में स्नान करते समय बहुत ठंडे पानी का उपयोग करने से बचना चाहिए। सामान्य या हल्के ठंडे पानी से नहाना शरीर के लिए अधिक सुरक्षित माना जाता है। साथ ही साफ तौलिये और स्वच्छ कपड़ों का उपयोग करना भी जरूरी है ताकि त्वचा संक्रमण का खतरा कम रहे।
----------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।