फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहतमंद रहने और लंबी उम्र के लिए रोजाना जरूर चलें 4400 कदम, शोध में किया गया है दावा

Sun, 28 Feb 2021 04:29 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सेहतमंद रहना और लंबी उम्र कौन नहीं चाहता है, लेकिन आखिर यह संभव होगा कैसे, यह सबसे बड़ा सवाल बन जाता है। कुछ लोग सेहतमंद रहने के लिए जिम में घंटों वर्कआउट करते हैं तो कुछ वॉकिंग (पैदल चलना) और रनिंग (दौड़ना) करते हैं। हालांकि विशेषज्ञ पैदल चलने को सबसे अच्छा वर्कआउट मानते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इससे कई तरह की बीमारियों में आराम मिलता है। लेकिन इसमें भी सवाल ये बन जाता है कि आखिर एक व्यक्ति को कितना पैदल चलना चाहिए? इसको लेकर कई शोध किए जा चुके हैं और अभी भी शायद और भी हो ही रहे होंगे। आइए जानते हैं कि सेहतमंद रहने और लंबी उम्र के लिए रोजाना कितने कदम चलना चाहिए... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जामा इंटरनल मेडिसिन नामक पत्रिका में छपी एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, सेहतमंद रहने और लंबी उम्र की चाह रखने वाले लोगों को हर रोज 4400 कदम चलना चाहिए। अगर कदम में बढ़ोतरी कर दी जाए, तो भी कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एक दिन में अधिकतम 7500 कदम ही चलना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि यह जरूरी नहीं है कि आप एक बार में ही 4400 कदम चलें। आप इसको कई भागों में बांट सकते हैं। अगर आप सुबह टहलना चाहते हैं तो सुबह टहलें या फिर शाम को भी टहल सकते हैं। वैसे विशेषज्ञ सुबह की वॉकिंग को ज्यादा बेहतर मानते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैसे आमतौर पर प्रति दिन 10 हजार कदम का लक्ष्य लोगों द्वारा स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाता है, लेकिन इस संख्या का सीमित वैज्ञानिक आधार है। इसके अतिरिक्त, यह भी अभी तक अज्ञात है कि अधिक से अधिक कदम की तीव्रता स्वास्थ्य लाभ से जुड़ी है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, 10 हजार कदम चलने की धारणा के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1964 के टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत से कुछ समय पहले एक मार्केटिंग अभियान शुरू किया गया था, जिसके तहत एक कंपनी ने पैडोमीटर बेचना शुरू किया, जिसका नाम मैनपो-केई था। इसका मतलब ये था कि हर आदमी को कम से कम 10 हजार कदम पैदल चलने की जरूरत है। बस इसी के बाद से यह धारणा बन गई कि लोगों को सेहतमंद रहने के लिए 10 हजार कदम चलना चाहिए। 

नोटः यह लेख जामा इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें शोध के बारे में विस्तार से बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें