पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से दुनियाभर में जारी कोरोना संक्रमण के कारण सबकुछ अव्यवस्थित हो गया है। पढ़ाई से लेकर कामकाज, व्यापार से लेकर नौकरी तक, कोरोना ने सभी क्षेत्रों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। ऐसे में सभी लोगों के मन में बस एक सवाल है, आखिर कोरोना कब खत्म होगा? कोरोना के मुकाबले के लिए दुनियाभर में वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज कर दिया गया है। हालांकि वैक्सीन की प्रभाविता को लेकर मिल रही खबरें भी काफी भ्रमित करने वाली हैं। कुछ रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन कोरोना से सुरक्षित रखने में कारगर हैं, जबकि कुछ रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि वैक्सीनेशन के कुछ ही महीनों में शरीर में एंटीबॉडीज का स्तर कम होने लगता है। तो क्या कोरोना अभी लंबे समय तक जारी रहने वाला है? या फिर अब लोगों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है?
अगर आप अगले छह महीने या एक साल के भीतर कोरोना से मुक्ति पाने के बारे में सोच रहे हैं, तो रुकिए। वैज्ञानिक, कोरोना के कहर को इतने जल्दी खत्म होने वाला नहीं मान रहे हैं। कुछ रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि सर्दियों के शुरुआत में दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि इस बारे में विशेषज्ञों की क्या राय है?