फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Infused Water: सिर्फ फ्लेवर का फर्क है या सेहतमंद भी है, जानें सादा पानी से कितना अलग होता है इन्फ्यूज्ड वॉटर?

Mon, 29 Sep 2025 06:45 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर अक्सर लोग इन्फयूज्ड वॉटर को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं, और साथ ही इसके कई फायदे होने के दावा भी करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि ये इन्फ्यूज्ड वॉटर आपके सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और सादा पानी से कितना अलग है?
विज्ञापन
1 of 5
इन्फ्यूज्ड वॉटर - फोटो : Freepik
Infused Water Benefits: इन्फ्यूज्ड वॉटर को डिटॉक्स वॉटर या फ्लेवर्ड वॉटर भी कहते हैं। इसे सादे पानी में ताजे फल, सब्जियां की मदद से तैयार किया गया एक सेहतमंद पेय है। इसे बनाने के लिए पानी में खीरा, नींबू, संतरा, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों के टुकड़े और पुदीना या तुलसी जैसी जड़ी-बूटियों को कुछ घंटों के लिए भिगोकर रखा जाता है। इस प्रक्रिया से इन चीजों का हल्का स्वाद और कुछ पोषक तत्व पानी में आ जाते हैं।

आजकल फिटनेस और वेलनेस की दुनिया में 'इन्फ्यूज्ड वॉटर' का चलन तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खीरे, नींबू, और पुदीने की पत्तियों से भरी पानी की आकर्षक बोतलें हर जगह दिखाई देती हैं। इसे सेहत के लिए एक चमत्कारी पेय के रूप में प्रचारित किया जाता है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या यह सिर्फ सादे पानी को स्वादिष्ट बनाने का एक फैंसी तरीका है, या सच में इसके कुछ अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ भी हैं? सादा पानी पीना सेहत के लिए सबसे जरूरी है, लेकिन कई लोग इसके स्वादहीन होने के कारण पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी पाते। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि इन्फ्यूज्ड वॉटर इस समस्या का कितना कारगर समाधान है और यह सादे पानी से कितना अलग है।
विज्ञापन

2 of 5
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock
स्वाद और बेहतर हाइड्रेशन
इन्फ्यूज्ड वॉटर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसका स्वादहीन नहीं होता है। पानी में फल, सब्जियां और जड़ी-बूटियां मिलाने से उसका स्वाद बदल जाता है। यह स्वाद उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विक्लप है जो सादा पानी नहीं पी पाते है। बेहतर स्वाद के कारण लोग अधिक पानी पीते हैं, जिससे वे दिनभर बेहतर तरीके से हाइड्रेटेड रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Alert: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रही 'कोरोना जैसे लक्षणों' वाली बीमारी, संक्रमितों में देखी जा रही ये दिक्कतें
विज्ञापन

3 of 5
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock
पोषक तत्व
यह दावा किया जाता है कि इन्फ्यूज्ड वॉटर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह बात कुछ हद तक सही है। जब आप फलों और सब्जियों को पानी में डालते हैं, तो उनमें मौजूद कुछ पानी में घुलनशील विटामिन (जैसे नींबू से विटामिन C) और एंटीऑक्सीडेंट पानी में आ जाते हैं।

हालांकि इनकी मात्रा पूरे फल को खाने की तुलना में बहुत कम होती है। इसलिए इन्फ्यूज्ड वॉटर को विटामिन का खजाना समझना एक मिथक है। यह सादे पानी का एक थोड़ा बेहतर है, लेकिन यह संतुलित आहार का विकल्प नहीं है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: तनाव और एंजाइटी को दूर कर सकती है '4-7-8 ब्रीदिंग' तकनीक, कुछ ही मिनटों में मिलेगा आराम

4 of 5
वेट लॉस के लिए कितना फायदेमंद है ये इंफ्यूज्ड वॉटर - फोटो : freepik
क्या यह वजन घटाने में मददगार है?
इन्फ्यूज्ड वॉटर को सोशल मीडिया पर अक्सर वजन घटाने के उपाय माना जाता है। पर ऐसा होने के पीछे का कारण यह है कि अधिक पानी पीने से शरीर की मेटाबॉलिज्म दर बढ़ती है और किडनी को शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा भोजन से पहले इन्फ्यूज्ड वॉटर पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock
एक सेहतमंद विकल्प
सादे पानी की तुलना में इन्फ्यूज्ड वॉटर निश्चित रूप से एक बेहतर विकल्प है, खासकर यह आपको अधिक पानी पीने के लिए प्रेरित करता है। यह आपको मीठे पेय और सोडा से दूर रखने का एक शानदार तरीका है। यह आपको हाइड्रेटेड रखता है, थोड़ी मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करता है, और वजन प्रबंधन में भी सहायता कर सकता है। इसे किसी चमत्कार की तरह न देखें, बल्कि अपनी दैनिक वॉटर इंटेक की आदत में शामिल करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें