कद्दू के बीज सेहत के लिए लाभकारी
- फोटो : istock
मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं ये बीज
कद्दू के बीज मैग्नीशियम के सबसे अच्छे प्राकृतिक स्रोतों में से एक हैं। आपके शरीर में 600 से अधिक रासायनिक प्रतिक्रियाओं के लिए मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है। मैग्नीशियम का पर्याप्त स्तर रक्तचाप को नियंत्रित करने, हृदय रोगों के जोखिम को कम करने, हड्डियों का निर्माण और रखरखाव के साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में लाभकारी हो सकता है। मैग्नीशियम मांसपेशियों-तंत्रिका कार्यों को ठीक रखने और ऊर्जा को बढ़ाने के लिए भी आवश्यक है।