खाने में नमक का रखें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
ज्यादा नमक के होते हैं और भी कई खतरे
- नमक में मौजूद सोडियम शरीर के पानी के संतुलन को प्रभावित करता है। ज्यादा सोडियम लेने से कुछ लोगों के शरीर में पानी जमा होने लगता है। इसका असर खासकर उन लोगों में ज्यादा महसूस हो सकता है जिन्हें पहले से कुछ हृदय, किडनी या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नमक की मात्रा कम करने के लिए खाना पकाते समय मात्रा कंट्रोल में रखें, खाने के ऊपर से अतिरिक्त नमक डालने की आदत से बचें और नमकीन स्नैक्स, प्रोसेस्ड फूड तथा ज्यादा सोडियम वाले सॉस का सेवन कम करें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।