वजन कंट्रोल में रखने वाले उपाय जरूरी
- फोटो : Freepik.com
कम उम्र से ही करें बचाव के उपाय
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, भारत सहित दुनियाभर में मोटापे का जोखिम तेजी से बढ़ रहा है। शोध के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में हर तीन में से एक व्यक्ति मोटापे की श्रेणी में आते हैं। वहीं अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार, हर साल कैंसर के कुल मामलों में लगभग 8% मामले मोटापे से सीधे जुड़े होते हैं।
कैंसर रोग विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप अपने वजन को नियंत्रित रखते हैं, तो न सिर्फ आप खुद को फिट रख सकते हैं, बल्कि कई प्रकार के कैंसर से बचाव भी कर सकते हैं। इसलिए आज से ही अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव लाकर कैंसर के खतरे को कम कीजिए।
संतुलित और फाइबर युक्त आहार, नियमित व्यायाम, मीठा-जंक फूड्स और ट्रांस फैट से परहेज जैसे छोटे-छोटे उपाय आपको वजन घटाने और कैंसर से बचाए रखने में मददगार हो सकते हैं।
-------------
स्रोत
Obesity and Cancer
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।