फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Diet: बारिश के मौसम में चाय-पकौड़ा खाना चाहिए या नहीं? बरतें ये सावधानियां

Sat, 12 Jul 2025 05:09 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बहुत से लोगों को बारिश के मौसम में चाय-पकौड़ी खाना पसंद होता है। लेकिन कई बार इसका सेवन करना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो जता है। असल में चाय-पकौड़े खाते समय बहुत से लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
चाय पकौड़ा - फोटो : Adobe Stock
Monsoon Diet: बारिश का मौसम आते ही मन चाय और गरमा गरम पकौड़ों की तरफ खिंचा चला जाता है। रिमझिम फुहारों के बीच चाय की चुस्की और क्रिस्पी पकौड़ों का स्वाद लेना हम भारतीयों को बहुत पसंद है। यह एक ऐसा पारंपरिक कॉम्बिनेशन है जो हर घर में पसंद किया जाता है। लेकिन कई बार चाय पकौड़े का सेवन करना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो जाता है। असल में चाय-पकौड़े खाते समय बहुत से लोग जाने-अनजाने में कुछ गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बरसात के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इस दौरान हमारा पाचन धीमा हो जाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) भी थोड़ी कमजोर पड़ सकती है। ऐसे में, तेल-मसालेदार और भारी भोजन का सेवन करना कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि चाय-पकौड़ी खाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
चाय पकौड़ा - फोटो : Adobe Stock
चाय-पकौड़ा खाते समय की जाने वाली आम गलतियां
  • चाय-पकौड़ा का मजा लेते समय हम अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। सबसे पहले, बहुत ज्यादा तेल और बार-बार उसी तेल में पकौड़े तलना। इससे पकौड़े भारी और अपचनीय हो जाते हैं, जिसके सेवन से गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • दूसरा, भारी सामग्री वाले पकौड़ों का सेवन करना। आलू या ज्यादा बेसन वाले पकौड़े पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जबकि इस मौसम में हल्का भोजन ही बेहतर होता है। इसलिए अधिक मात्रा में पकौड़े का सेवन करने बचना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
पका हुआ तेल - फोटो : Adobe Stock
  • तीसरा, चाय और पकौड़े को गलत समय पर खाना। अक्सर लोग इन्हें देर रात या खाने के तुरंत बाद खाते हैं। बता दें कि उस समय हमारा पाचन धीमा होता है, जिससे पेट खराब हो सकता है और नींद भी बिगड़ सकती है।
  • चौथी गलती है जरूरत से ज्यादा पकौड़े खा लेना। स्वाद में अच्छे लगने के कारण हम अक्सर अपनी भूख से ज्यादा खा लेते हैं, जो न केवल मोटापा बढ़ाता है बल्कि पेट में भारीपन भी लाता है।
  • पांचवीं गलती है बचे हुए पकौड़ों को बार-बार गरम करके खाना। इससे उनके पोषक तत्व कम हो जाते हैं और वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं।
  • आखिर में तले हुए भोजन के साथ पर्याप्त पानी न पीना भी एक बड़ी गलती है। इससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

4 of 5
मानसून - फोटो : Adobe Stock
मानसून में चाय-पकौड़ा खाते समय बरतें ये सावधानियां
इन गलतियों से बचने के लिए कुछ सावधानियां अपनाना जरूरी है। पकौड़े बनाते समय कम से कम तेल का उपयोग करें और इस बात का ध्यान रखें कि तेल हमेशा ताजा व अच्छी गुणवत्ता वाला हो। आप हल्की और पौष्टिक सब्जियों जैसे पालक, मेथी, लौकी या फूलगोभी के पकौड़े बना सकते हैं, जो पचने में आसान होते हैं।

ये भी पढ़ें- Diabetes Risk: डायबिटीज के बारे में ये पांच बातें अच्छे से समझ गए तो दूर हो जाएगी आपकी आधे से ज्यादा परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com
इनका सेवन सही समय पर करें, जैसे दोपहर के नाश्ते के रूप में या शाम की चाय के साथ खा सकते हैं। देर रात चाय पकौड़े खाने से बचें। मात्रा का हमेशा ध्यान रखें, एक या दो पकौड़े स्वाद के लिए काफी हैं, क्योंकि ये पेट भरने के लिए नहीं होता। हमेशा ताजे और गरमा गरम पकौड़े खाएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें