फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना के समय में डायबिटीज और कैंसर रोगी कैसे रखें अपना ख्याल?

Tue, 20 Apr 2021 08:50 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना के समय में पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत - फोटो : Pixabay
डॉ उत्कर्ष वी अग्रवाल,
मेडिकल डायरेक्टर, उजाला सिग्नस


कोरोना की इस विपरीत परिस्थिति ने स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते अस्पतालों के बेड तेजी से भरते जा रहे हैं। इस स्थिति के चलते न सिर्फ कोरोना के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है, साथ ही अन्य दूसरी गंभीर बीमारियों के शिकार लोगों को भी लंबे समय से इलाज नहीं मिल पा रहा है। साल भर से अधिक समय से डायबिटीज, कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याओं से पीड़ित रोगियों पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा सका है़, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है।
आइए विशेषज्ञों से जानते हैं, कोरोना के समय में डायबिटीज और कैंसर रोगियों का ख्याल कैसे रखा जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज रोगी न करें लापरवाही - फोटो : iStock
डायबिटीज रोगी कैसे रखें अपना ध्यान
उजाला सिग्नस के मेडिकल डायरेक्टर डॉ उत्कर्ष वी अग्रवाल बताते हैं कि कोरोना के समय में डायबिटीज जैसे रोगियों को विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस समय में डायबिटीज रोगियों के शुगर के स्तर को नियंत्रित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि आप इंसुलिन ले रहे हैं तो नियमित तौर से लेते रहें। डायबिटीज रोगियों खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, इम्यूनिटी बूस्टरों का सेवन करते रहें।
विज्ञापन

3 of 5
कैंसर रोगियों को भी कोविड से खतरा - फोटो : iStock
कैंसर रोगियों को विशेष ध्यान देने की जरूरत
डॉ उत्कर्ष वी अग्रवाल बताते हैं कि पिछले एक साल के दौरान कैंसर के मरीजों को इलाज कराने में ज्यादा दिक्कत हुई है। लोगों के मन में तमाम तरह के डर हैं, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना है कि किसी भी स्थिति में ऐसे गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को इलाज मुहैया कराई जाए। चूंकि ऐसे रोगियों को नियमित रूप से डॉक्टरी देखभाल की जरूरत होती है ऐसे में इनका इलाज बेहद जरूरी हो जाता है।

4 of 5
इलाज रखें जारी - फोटो : Pexels
कैंसर के जो रोगी कीमोथेरपी पर हैं उन्हें समय पर कीमोथेरपी जरूर कराना चाहिए, इसमें देरी करना सही नहीं है। अगर आप कैंसर के शुरुआती स्थिति में हैं तो फोन से ही डॉक्टर के संपर्क में रहते हुए समय-समय पर बताई गई दवाओं को लेते रहें। कोरोना के समय में ऐसे रोगियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना टीका सभी के लिए जरूरी - फोटो : पीटीआई
टीकाकरण सभी के लिए जरूरी
डॉक्टरों के मुताबिक टीकाकरण सभी के लिए आवश्यक है। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है उन्हें भी टीकाकरण जरूर कराना चाहिए। इसके अलावा टीकारकरण के बाद भी सभी नियमों का पालन करते रहना चाहिए। टीकाकरण कराने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इसके बाद संक्रमण के लक्षण और इससे होने वाली दिक्कतें कम होती हैं।

-------------------------------
नोट: यह लेख उजाला सिग्नस के निदेशक डॉ उत्कर्ष वी अग्रवाल से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें