कई बार हम ऐसे रोग से ग्रस्त हो जाते हैं, जिसकी वजह से हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ऐसी ही दिक्कतों से जूझते हैं ब्राजील के 37 वर्षीय मॉडल रोजर मोंटे। दरअसल, वो विटिलिगो यानी शरीर में होने वाले सफेद दाग की बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसकी वजह से हमारे समाज में उन्हें वो बराबरी मिल नहीं पाती जिसके वो असल में हकदार हैं। यही नहीं, रोजर बताते हैं कि लोग बस में उनके बगल में बैठने से परहेज सिर्फ इसलिए करते हैं कि कहीं ये रोग उन्हें भी न हो जाए। तो चलिए जानते हैं इस बीमारी के बारे में विस्तार से।