फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे पता करें कि आपको कोरोना है, कहां कराएं जांच, पॉजिटिव होने पर क्या करें? यहां है पूरी जानकारी

Wed, 24 Jun 2020 01:25 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
Coronavirus: All you need to know - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण देश और दुनिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। इस समय जिस तेजी से आंकड़े बढ़ रहे हैं, उसको लेकर बहुत घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग ठीक होते जा रहे हैं। इस माहौल में हल्की सर्दी, खांसी, बुखार में भी लोगों के मन में आशंका होने लगती है कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं! दरअसल, मौसम में हो रहे बदलाव के कारण इस समय लोगों को वायरल फ्लू भी हो सकता है। चूंकि कोरोना के लक्षण फ्लू से मिलते हैं, इसलिए लोग सशंकित रहते हैं। हालांकि जानकारी ही बचाव है, इसलिए आशंका के लिए समाधान जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारियों के मुताबिक, हम आपको बता रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 14
बुखार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
हल्के लक्षण:
  • बुखार (100 डिग्री के करीब), 
  • खांसी, सिर दर्द, 
  • स्वाद या गंध महसूस न होना
  • जी मिचलाना, दस्त
  • मांसपेशियों में दर्द
विज्ञापन

3 of 14
बुखार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
हल्के लक्षण हैं तो क्या करें:
  • आप किसी घरेलू चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं या पड़ोस के मोहल्ला क्लीनिक भी जा सकते है।
  • डॉक्टर आवश्यकता होने पर जांच कराएंगे और एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन की सलाह दे सकते हैं। 
  • 14 दिनों के दौरान अगर सच में कोरोना संक्रमण होगा तो आगे इलाज की सलाह देंगे। 

4 of 14
तेज बुखार(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media
कोरोना के गंभीर लक्षण 
शुरुआती लक्षणों के अलावा यदि गंभीरता बढ़ती है तो अन्य लक्षण भी दिखेंगे। जैसे-
  • सांस लेने में तकलीफ बढ़ना 
  • तीन या चार दिन से तेज बुखार रहना
मधुमेह, अस्थमा, हाइपरटेंशन, हृदय रोग, किडनी संबंधी बीमारी, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों में शुरुआती लक्षण भी दिखे तो उन्हें गंभीर समझना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गंभीर लक्षणों में क्या करें?
  • कोरोना के गंभीर लक्षण हों तो घरेलू उपचार करने की बजाय आपको बढ़िया डॉक्टर से दिखाने की जरूरत है। 
  • आरोग्य सेतु एप पर भी इस बारे में दिशानिर्देश दिए गए हैं। इसमें सेल्फ एसेसमेंट भी कर सकते हैं। 
  • गंभीर लक्षणों पर आपको नजदीकी कोविड अस्पताल जाने की जरूरत है।  
  • नजदीकी अस्पताल की जानकारी आपको दिल्ली कोरोना एप पर मिल जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 14
आधार कार्ड (सांकेतिक तस्वीर)
जांच कराने के लिए ये डॉक्यूमेंट यानी दस्तावेज जरूरी
  • डॉक्टर का पर्चा (ई-पर्चा सहित)
  • एक सरकारी फोटो पहचान पत्र वोटर आईडी/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट वगैरह)
  • फॉर्म 44 या कोविड-19 फॉर्म (यह चिकित्सक या या निजी प्रयोगशालाओं की वेबसाइट पर उपलब्ध है)
विज्ञापन

7 of 14
सरकारी अस्पतालों में जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
जांच के लिए कहां जाएं
  • सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इन सरकारी अस्पतालों में जा सकते हैं
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, सरदार पटेल, बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल, पंडित मदन मोहन मालवीय, श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय, लाल बहादुर शास्त्री, दीनदयाल उपाध्याय, आचार्य श्री भिक्षु, गुरु गोविंद सिंह सरकारी चिकित्सालय, जग प्रवेश चंद्र, वीर सावरकर, दीपचंद बंधु, बाबा साहेब अंबेडकर, भगवान महावीर, संजय गांधी मेमोरियल, डॅ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान, हिंदूराव अस्पताल, लोक नायक अस्पताल, अरुणा आसफ अली अस्पताल

8 of 14
तेजपुर में कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी(File Photo) - फोटो : PTI
राजधानी में बने कुछ सरकारी जांच केंद्र: 
द एक्जॉटिका ग्रांड, वेस्ट पटेल नगर: +911149889900
खोसला हॉस्पिटल, शालीमार बाग: +911127479501
बेंसअप्स हॉस्पिटल, द्वारका: +911145550000
अपरा इंटरनेशनल, करोल बाग: +911147323421
बेलमोंड होटल, छतरपुर: +911149845400
स्विफ्ट इन, पश्चिम विहार: +911141557348
होटल पार्क प्लाजा, शाहदरा: +911145630000
गोल्डन ट्यूलिप होटल, हरि नगर:  +911140833333
होटल आम्रपाली ग्रांड, ईस्ट पटेल नगर: +911125725700
स्वामी परमानंद प्राकृतिक चिकित्सालय, वेस्ट विनोद नगर: +911122478881

9 of 14
चेन्नई में कोविड19 की जांच के लिए बनाए गए किओस्क केंद्र पर नमूना एकत्र करने के लिए इंतजार करता एक स्वास्थ्य कर्मी(File Photo) - फोटो : PTI
2400 रुपये के जांच शुल्क पर इन निजी केंद्रों पर भी जांच की सुविधा
लाल पैथ लैब्स, रोहिणी: +911130258600
डॉ. डांग लैब, सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया : +919999992020
इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, सरिता विहार: 18605001066
डॉ. बीएल कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल, पूसा रोड: +911130403040
एक्शन कैंसर हॉस्पिटल, पश्चिम विहार (ईस्ट): +911149222222
जेनस्ट्रग्सिं डायग्नोस्टिक सेंटर प्राइवेट लि., गीतांजलि एंक्लेव: +911146696031
स्टरलिंग एक्युरिस डायग्नोस्टिक, ओखला : +917949030000
मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, साकेत: +911126515050
ऑनक्वेस्ट लैब्स लि., फैक्टरी रोड: +911130611432
लाइफलाइन लेबॉरट्री, ग्रीन पार्क एक्सटेंशन: +911149575700
कोरोना जांच के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ इन केंद्रों पर कॉल कर के या फिर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें।

10 of 14
दिल्ली में होम क्वारंटीन मरीजों को दिल्ली सरकार पल्स ऑक्सीमीटर देगी(File Photo) - फोटो : PTI
अगर आपकी कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो.....
एक सरकारी टीम आपसे संपर्क कर यह निर्धारित करेगी कि आपके लिए क्या करना चाहिए। 
  • होम क्वारंटीन: असिम्प्टोमैटिक यानी बिना लक्षण वाले या फिर बहुत हल्के लक्षण वालों के पास खुद को होम क्वारंटीन या सेल्फ आइसोलेशन के लिए अलग कमरे की व्यवस्था है, तो वे घर पर रह सकते हैं। दिल्ली सरकार उन्हें नियमित निगरानी और सहायता उपलब्ध कराएगी। दिल्ली में होम क्वारंटीन मरीजों को दिल्ली सरकार पल्स ऑक्सीमीटर देगी, ताकि वे ऑक्सीजन का स्तर माप सके। 

11 of 14
निगरानी अधिकारी आपको कोविड केयर केंद्र में भर्ती करने की व्यवस्था करेंगे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कोविड केयर सेंटर: 
  • अगर आपमें हल्के हल्के लक्षण हैं, पर खुद को होम क्वारंटीन या सेल्फ आइसोलेशन के लिए एक अलग कमरा नहीं है तो कोविड केयर सेंटर में भर्ती हो सकते हैं। स्थानीय जिला निगरानी अधिकारी आपको कोविड केयर केंद्र में भर्ती करने की व्यवस्था करेंगे।

यह भी पढ़ें: ऑक्सीमीटर क्या है, यह कैसे काम करता है?

12 of 14
चेन्नई एयरपोर्ट पर पीपीई किट पहने कर्मचारी गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे के सामने कुछ इस तरह खड़े दिखाई दिए।(File Photo) - फोटो : PTI
अस्पताल: 
  • यदि आपमें कोरोना के गंभीर लक्षण हैं और कई दूसरी परेशानियों से भी ग्रस्त हैं तो पास के सरकारी या निजी कोविड 19 अस्पताल जाने की जरूरत है। डरने या घबराने की नहीं, बल्कि हौसला रखने की जरूरत है। तीन से 14 दिनों के अंदर लोग ठीक होकर अस्पताल से घर लौट जा रहे हैं। और अब तो प्रायोगिक तौर पर कई दवाएं भी उपलब्ध है। 

13 of 14
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विशेष व्यवस्था 
  • उम्र 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन 1077 पर कॉल की जा सकती है।
  • यदि आपके पास अपनी कार नहीं है, तो एंबुलेंस के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। 
    102,  7291000071, 7291000078, 7291000093, 7291000094
विज्ञापन

14 of 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस संबंध में अधिक मार्गदर्शन के लिए इन हेल्पलाइन पर कॉल किया जा सकता है...
  • 1031, 1800111747, 
  • 011-22391014, 011-22300036
  • 011-22301028, 011-22302441
  • 011-22304568, 011-22307745
  • 011-22307135, 011-22300012
अगर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 24 घंटे के भीतर कोई आपसे संपर्क नहीं करता है तो 1800111747 पर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus के बारे में अबतक वैज्ञानिकों ने क्या सब पता लगाया है? 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें