फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन आपके इम्यून सिस्टम पर क्या असर डाल रहा है?

Fri, 29 May 2020 09:50 AM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 13
लॉकडाउन में हमारा इम्यून सिस्टम प्रभावित हो रहा है - फोटो : Pexels
पिछले करीब ढाई महीने से दुनिया की कुल आबादी का एक बड़ा हिस्सा घरों में कैद है। लॉकडाउन के कारण लोग बस जरूरी सामान खरीदने के लिए कभी-कभार बाहर निकलते हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके। लेकिन, घरों में रहने के कुछ ऐसे दुष्प्रभाव हैं जो हमें कोरोना वायरस से मुकाबले में कमजोर बना रहे हैं। इंसान का विकास दिन और रात के 24 घंटों के हिसाब से हुआ है।
विज्ञापन

2 of 13
Bacteria - फोटो : Pixabay
बैक्टीरिया और वायरस
हमारे शरीर के अंदर मौजूद सिर्केडियन क्लॉक या शरीर की जैविक घड़ी, सूरज के उजाले और रात के अंधेरे से तालमेल बना कर चलती है। सूरज की किरणों से हमें विटामिन डी मिलता है। ये विटामिन हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। विटामिन डी हमारे फेफड़ों की रोगों से लड़ने की क्षमता को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन

3 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोई संक्रमण होने पर, फेफड़ों के अंदरूनी हिस्से की ऊपरी परत से पेप्टाइड निकलते हैं, जो बैक्टीरिया और वायरस का खात्मा करते हैं। इस पेप्टाइड को कैथेलिसिडिन कहते हैं, जो हमारी बी और टी इम्यून सेल को भी मजबूती देता है। जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है उन्हें सांस की नली में वायरस का इन्फेक्शन होने की आशंका अधिक होती है।

4 of 13
विटामिन डी
विटामिन डी की कमी
  • वैज्ञानिक इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्या विटामिन डी के सप्लीमेंट लेने से कोविड-19 से लड़ने में मदद मिलती है? 
  • डब्लिन के ट्रिनिटी कॉलेज की रिसर्चर रोज केनी की रिसर्च के मुताबिक, इटली और स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों में विटामिन डी की भारी कमी पायी जाती है।
विज्ञापन

5 of 13
Sun Bath - फोटो : Pixabay
इन जगहों पर लोग घरों के भीतर रहते हैं। बाहर निकलने पर सनस्क्रीन का प्रयोग करते हैं। इसी कारण से उनमें विटामिन डी की कमी होती है। विटामिन डी के सप्लीमेंट लेने से बेहतर है कि सूरज की रौशनी से इसे हासिल किया जाए। इससे अन्य वायरल इन्फेक्शन से भी लड़ने में मदद मिलती है, जैसे कि इन्फ्लूएंजा या सामान्य सर्दी खांसी।
विज्ञापन

6 of 13
रोग प्रतिरोधक क्षमता
  • लॉकडाउन के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे, तो उनके व्यायाम करने में भी कमी आई है। जबकि इससे तनाव को कम करने में काफी मदद मिलती है। तनाव कम होता है, तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक काम करती है।
विज्ञापन

7 of 13
हार्ट अटैक - फोटो : pixaby
  • अगर आप पार्क, बागीचे या हरे भरे इलाके में वर्जिश करते हैं, तो कुदरत के करीब होने से भी आप ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों से बचते हैं। इससे डायबिटीज से भी बचने में मदद मिलती है। बाहर घूमने फिरने से अकेलापन भी दूर होता है। हम अन्य लोगों के संपर्क में आते हैं। इससे हमारे जहन को आराम करने और रिकवर करने में भी मदद मिलती है।

8 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैंसर की कोशिकाएं
  • कुछ रिसर्च में ये भी पाया गया है कि पेड़ हमारे इम्यून सिस्टम पर सीधा असर डालते हैं। पेड़ों के आस पास अधिक समय बिताने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक कोशिकाएं अधिक सक्रिय होती हैं। ये कोशिकाएं वायरस और कैंसर की कोशिकाओं का पता लगाकर उन्हें खत्म कर देती हैं। 
  • जापान में हुए एक अध्ययन के अनुसार पेड़ों के आस पास रहने से हम सांस के साथ फाइटोनसाइड्स नाम के तत्व को अपने अंदर लेते हैं। इसका हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में बड़ा योगदान होता है।

9 of 13
Morning Walk
शरीर की घड़ी की बिगड़ी लय
  • बाहर घूमने फिरने से हमारी नींद पर भी फर्क पड़ता है। लॉकडाउन के दौरान घर में बंद रहने के कारण हमारे शरीर की घड़ी की लय बिगड़ी हुई है। इससे नींद पर भी बुरा असर पड़ा है। सुबह देर तक सोते रहने और रात में देर तक जागने का सिलसिला हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।

10 of 13
Morning walk - फोटो : PTI
अगर कोई लंबे समय तक घर से बाहर नहीं निकलता, तो उसके शरीर की जैविक घड़ी की लय बिगड़ जाती है। जो लोग सुबह का वक्त खुली हवा और रोशनी में गुजारते हैं, उन्हें नींद बेहतर आती है। उनकी नींद में खलल भी कम पड़ता है। जो लोग बंद घरों में बिजली की रोशनी में रहते हैं, उनकी नींद परेशान करती है। रौशनी का हमारे इम्यून सिस्टम से सीधा ताल्लुक भले न हो, ये नींद से सीधे तौर पर जुड़ी है।

11 of 13
अच्छी नींद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • सुबह जल्दी उठने से रात में अच्छी नींद आती है। अच्छी नींद हमें तनाव और डिप्रेशन से बचाती है। और इनसे दूर रहने पर हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर ढंग से काम करता है। घर से बाहर निकलने के इन फायदों का लाभ उठाने के लिए कितनी देर बाहर रहना जरूरी है? इस सवाल का कोई ठोस जवाब तो फिलहाल वैज्ञानिकों के पास नहीं है। 

12 of 13
Morning walk - फोटो : PTI
  • लेकिन, सुबह की रौशनी में टहलना और सूरज की किरणों से विटामिन डी हासिल करना, हमारी रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करता है। तो, अगर लॉकडाउन आगे भी जारी रहता है, तो आपको कोशिश ये करनी चाहिए कि दिन में कम से कम एक बार जरूर घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन

13 of 13
Morning walk - फोटो : PTI
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और खुद को सूरज की तपिश से झुलसने से बचाते हुए आप कुदरत के करीब होने के फायदे उठाने की कोशिश करें। सूरज की रोशनी और कुदरत से नजदीकी, जख्मों पर मरहम सा काम करते हैं। मजे की बात ये है कि ये मुफ्त आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें