फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों से जानें, कमजोर इम्यूनिटी वाले कैसे रख सकते हैं कोरोना संक्रमण से खुद को सुरक्षित?

Mon, 19 Apr 2021 03:56 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इम्यूनिटी पर दें विशेष ध्यान - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के बीच का संबध इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है उन्हें कोरोना वायरस के सक्रमण होने का डर सबसे ज्यादा होता है। आप कई सारे उपायों को अपनाकर अपनी  प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को सुधार सकते हैं, लेकिन यह एक लंबी प्रकिया है। अब सवाल उठता है कि जिन लोगों की इम्यूनिटी पहले से ही कमजोर है वह इस संक्रमण से खुद को कैसे बचा सकते हैं?
आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि ऐसे लोगों के लिए डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विशेषज्ञों की मानें तो जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वायरस उनके शरीर में आसानी से प्रवेश कर जाता है। चूंकि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता इस वायरस की ठीक से मुकाबला नहीं कर पाती है यही कारण है कि कोरोना वायरस जल्द ही फेफड़ों को क्षति पहुंचाना शुरू कर देते है।
विज्ञापन

3 of 7
फेफड़े हो जाते हैं कमजोर - फोटो : social media
इस स्थिति में लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। वहीं जिन लोगों की इम्यूनिटी बेहतर होती है उनके शरीर में वायरस अपनी प्रतिलिपि नहीं बना पाता है और जल्द ही अप्रभावी हो जाता है। इसी वजह इम्यूनिटी को मजबूत करने पर ध्यान देने की सलाह दी जाती रही है।  

4 of 7
घाव का आसानी से न भरना इम्यूनिटी में कमजोरी का हो सकता है संकेत - फोटो : पीटीआई
कैसे जाने कि हमारी इम्यूनिटी कमजोर है?
लोगों के मन में इस समय अपनी इम्यूनिटी के स्तर को जानने की इच्छा रहती है। यह कैसे जाना जाए कि हमारी इम्यूनिटी कमजोर है या मजबूत, इस सवाल के जवाब में डॉ अमरिंदर सिंह (प्रोफेसर एम्स) कहते हैं कि आप घर पर ही आसानी से अपनी इम्यूनिटी के स्तर की जांच कर सकते हैं। चोट और घाव का देर से ठीक होना, बार-बार डायरिया या गैस होना, निमोनिया और जुकाम जैसे संक्रमण बार-बार होना कमजोर इम्यूनिटी की पहचान हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
वायरल लोड कम करने का करें प्रयास - फोटो : Pixabay
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है उन्हें क्या करना चाहिए?
उजाला सिग्नस के निदेशक डॉ शुचिन बजाज (निदेशक उजाला सिग्नस) बताते हैं कि जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो उन्हें वायरस लोड कम करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए भाप और गर्म पानी लें।
विज्ञापन

6 of 7
खूब फल और सब्जियां खाएं - फोटो : Social media
यदि वायरस फेफड़ों में पहुंच जाए तो उन योग और व्यायामों को प्रयोग में लाएं जो फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हों। खाने के प्लेट में विभिन्न रंग वाली सब्जियों को शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नियमित रूप से करें योग - फोटो : iStock
किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
डॉ अमरिंदर सिंह बताते हैं कि इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। नमक, मैदा और चीनी का सेवन कम से कम करें। खाने में बिना तड़के वाली सब्जियों के सेवन को बढ़ाएं। नियमित रूप से योग-व्यायाम करें और 6 से 8 घंटे तक नींद जरूर लें।

-----

नोट:
यह लेख डॉक्टर शुचिन बजाज (निदेशक उजाला सिग्नस) और डॉ अमरिंदर सिंह (प्रोफेसर एम्स) से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें