फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लीचिंग क्रीम से हो सकता है 'लकवा', घर के ये सामान भी हैं जहरीले

Mon, 18 Jul 2016 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Getty Images
हमारी रोज की जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनपर हमारा ध्यान नहीं जाता लेकिन वो हमारे दिमाग पर बुरा प्रभाव डालती हैं। यहां तक की इतना बुरा प्रभाव जिससे हम पागल तक हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
फर्नीचर की कोटिंग-
फर्नीचर की कोटिंग के लिए एक कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इस कोटिंग की वजह से ये फर्नीचर जल्दी आग नहीं पकड़ता। ये कैमिकल आसानी से हवा में मिल जाता है। जब हम सांस लेते हैं तो ये हमारे शरीर में पहुंच जाता है और दिमाग और नर्वस सिस्टम पर बुरा प्रभाव डालता है।
विज्ञापन

3 of 7
कीटनाशक-
खेतों में छिड़का जाने वाला कीटनाशक कीड़ों को मारने के साथ-साथ आपके दिमाग को खराब करने की भी क्षमता रखता है। इससे पारकिंसन होने का खतरा होता है। यहां तक की गर्भवती महिलाओं में इसके कारण शिशुओं के दिमाग का विकास तक रुक जाता है।

4 of 7
बच्चों के खिलौने-
बच्चों के खिलौनों में सीसा होता है। यहां तक की पेंट, केबल, पानी के पाइप में भी सीसा होता है। सीसा गर्भवती महिलाओं की हड्डियों में जमा हो जाता है। इससे पेट में पल रहे बच्चे के दिमाग का विकास रुक जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
ब्लीचिंग क्रीम-
बल्ब, बैटरी और ब्लीचिंग क्रीम में पारा होता है। ये रक्त कोशिकाओं में जमा होकर दिमाग में पर्याप्त खून नहीं पहुंचने देता। इससे मीनामाटा नाम की बीमारी हो सकती है। यहां तक की शरीर को लकवा भी मार सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
गाड़ियों का धुंआ-
गाड़ियों के धुएं, लकड़ी या कोयले के धुएं में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन पाया जाता है। ये बात रिसर्च से सामने आई है कि जिन बच्चों में ये अधिक मात्रा में होता है इनका आईक्यू लेवल सामान्य से भी कम होता है। ऐसे बच्चे पढ़ाई में तो ध्यान लगा ही नहीं पाते। साथ ही ये जल्दी डिप्रेशन के भी शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इलेक्ट्रिक उपकरण-
इलेक्ट्रिक उपकरणों में पॉली क्लोरीनेटेड बायफिनायल नाम का कैमिकल होता है। इससे कैंसर हो सकता है। ये तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव डालता है और तो और इसके अधिक मात्रा में शरीर में पहुंचने से इंसान पागल भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें