फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध: एक घंटा गर्म पानी के टब में बैठने से घटेगा वजन, होगा ब्लड प्रेशर कंट्रोल

Mon, 22 Aug 2016 02:31 PM IST
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : getty images
वजन घटाना एक तो वैसे ही मेहनत का काम है उस पर अगर आलस आ जाए तो क्या कहने। लोग हमेशा से ही ऐसा तरीका चाहते हैं जिससे बिना किसी मेहनत के जल्दी वजन कम किया जा सके।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : getty images
इसके लिए शोध भी किए गए और आखिरकार शोध में सामने आया ऐसा ही एक तरीका। एक घंटे तक लगातार गर्म पानी में बैठने या नहाने से शरीर की 126 कैलोरी तक कम की जा सकती है। जितना वजन 25 से 30 मिनट की वॉक से कम होगा उतना ही वजन गर्म पानी से नहाकर होगा। ऐसा माना जाता है कि जितना ही शरीर की पैसिव हीटिंग होती है उतना ही कैलोरी कम होती है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : getty images
लाइसेंसटर यूनिवर्सिटी के डॉक्टर स्टीव फॉकनर और उनकी टीम टाइप 2 डायबिटीज को लेकर एक शोध कर रही थी। उसी दौरान एक अनोखी चीज सामने आई। एक घंटे से ज्यादा गर्म पानी में रहने से उतना ही ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है जितना साइकिल चलाने से।

4 of 5
- फोटो : getty images
शोध में 10 ज्यादा वजन वाले लोगों को शामिल किया गया। जिन्हें 40 डिग्री सेंटीग्रेट तक गर्म पानी में बैठाया गया और एक ग्लूकोज मीटर जोड़ा गया जिससे ये सामने आया कि साइकिल चलाने से जितना ब्लड प्रेशर नियंत्रित हुआ उतना ही गर्म पानी में बैठने से।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : getty images
डेली मेल की खबर के अनुसार स्टीव का कहना है कि कसरत से इसकी तुलना नहीं कि जा सकती। ऐसे शोध होते रहने चाहिए लेकिन ब्लड शूगर कम करने और वजन नियंत्रित करने के लिए कसरत से बेहतर कुछ नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें