फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत दिनों तक तक ना झेलें सर्दी जुकाम, ज्यादा चलेगी खांसी तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Fri, 29 Nov 2019 08:32 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकृति के नियमानुसार समय-समय पर मौसम में बदलाव होते रहते हैं। लेकिन इस बदलाव का इंसान के शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है और बीमारी के चपेट में आ जाता है। बदलते मौसम में फ्लू यानी वायरल बुखार जैसी समस्याएं तेजी से फैलती हैं। जैसे की आजकल के मौसम में जुकाम और खांसी जैसी समस्या होना आम बात होती है। अधिकांश लोग घरेलू इलाज से ही काम चला लेते हैं। वैसे तो सर्दी-जुकाम जल्दी ही ठीक हो जाता है लेकिन कभी-कभी ये लंबा भी खिंच सकता है। कई बार तो ऐसा भी होता कि इस फ्लू से इंसान गंभीर बीमारी के चपेट में आ जाता है। कार्डियोमायोपैथी एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो फ्लू के वजह से होती है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कार्डियोमायोपैथी के चपेट में आए इंसान के दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिस वजह से शरीर में ब्लड पंप होने में दिक्कत होती है। इस बीमारी में मांसपेशियां फैलती और सिकुड़ती हैं। विदेशी डॉक्टरों ने इसे लेकर एक चेतावनी भी जारी की है। उनका कहना है कि ठंड के दिनों में होने वाला फ्लू कार्डियोमायोपैथी की समस्या उत्पन्न कर सकती है। इसलिए इस बीमारी से सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दियों के दिनों में होने वाले फ्लू से अधिकांश लोगों को सीने में दर्द और सांस में तकलीफ की शिकायत रहती है। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक 59 फीसदी लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते और डॉक्टर के पास जाने से बचते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
अगर एक निश्चित समय के बाद आपकी फ्लू की समस्या में कोई सुधार नहीं आता है तो आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। लंबे समय तक इस स्थिति में रहने से आप भी दिल संबंधी गंभीर समस्याों के चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों के मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी समस्या होना आम बात होता है। लेकिन इस समस्या के वजह से आपको दिल से जुड़ी कोई परेशानी महसूस हो तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इन लक्षणों के प्रति लोगों को जागरुक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें