क्या आपको इस बात का अंदाजा है कि हमारे किचन में मौजूद कई चीजें सेहत के लिए कितनी लाभप्रद हो सकती हैं? आमतौर पर ज्यादातर चीजों को हम भोजन के स्वाद को बढ़ाने तक के लिए ही जानते हैं, पर आयुर्वेद में इनके तमाम औषधीय गुणों के बारे में जिक्र मिलता है। शहद उनमें से एक ऐसी ही औषधि है। शहद में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम कॉपर, पोटेशियम, मैंगनीज और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ये सभी स्वाभाविक रूप से आपके आहार, त्वचा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। यही कारण है कि वर्षों से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर शहद को प्रयोग में लाया जाता रहा है।
आयुर्वेद में शहद के सेवन को बहुत ही फायदेमंद बताया गया है। वजन कम करने से लेकर त्वचा में चमक लाने तक के लिए शहद को प्रयोग में लाया जा सकता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण कई तरह से आपकी सेहत को लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं जिनमें शहद को काफी कारगर घरेलू उपचार के तौर पर प्रयोग में लाया जा सकता है।