फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedy To Constipation: ये एक नुस्खा 5 मिनट में करेगा आपका पेट साफ! आजमाकर देख लें

Fri, 08 May 2026 06:02 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Remedy For Constipation: अगर आपका पेट भी सुबह साफ नहीं होता है, तो हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिसकी वजह से आपको आराम अवश्य मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
कब्ज कैसे दूर करें? - फोटो : AI
Home Remedy For Constipation: आजकल खराब खानपान, कम पानी पीना और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से कब्ज और पेट साफ न होने की समस्या बेहद आम हो गई है। कई लोग सुबह घंटों तक परेशान रहते हैं, लेकिन फिर भी पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता। 

पेट साफ न होने की वजह से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और भारीपन जैसी दिक्कतें भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार दवा लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो एक आसान घरेलू नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। आयुर्वेद में इस नुस्खे का जिक्र किया गया है। इसलिए अगर आप भी पेट साफ न होने की दिक्कत से परेशान हैं तो एक बार इस नुस्खे को आजमाकर देख लें। 
 
विज्ञापन

2 of 6
कब्ज कैसे दूर करें? - फोटो : Adobe Stock
पेट साफ करने के लिए घरेलू नुस्खा

अगर सुबह पेट साफ नहीं होता है तो अजवाइन में काला नमक मिलाकर खाने से पाचन बेहतर हो सकता है। यह गैस और अपच की समस्या को कम करने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
कब्ज कैसे दूर करें? - फोटो : Adobe stock
कैसे करें सेवन?

अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ लेने से इसका असर जल्दी दिखाई दे सकता है। यह पेट को आराम देने और कब्ज कम करने में सहायक माना जाता है।

 

4 of 6
कब्ज कैसे दूर करें? - फोटो : Freepik.com
हफ्ते में कितनी बार करें सेवन?

इस नुस्खे को रोजाना लेने की बजाय हफ्ते में एक बार लेना बेहतर माना जाता है। अधिक सेवन से पेट में जलन या अन्य समस्या हो सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
कब्ज कैसे दूर करें? - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे
  • अजवाइन में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को सक्रिय करने में मदद करते हैं, जिससे पेट हल्का महसूस हो सकता है।
  • यह घरेलू उपाय पेट में बनने वाली गैस और भारीपन की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
  • अगर कब्ज की समस्या हल्की है तो यह नुस्खा मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब्ज कैसे दूर करें? - फोटो : Adobe stock
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, अल्सर या पेट की गंभीर समस्या है, उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के यह उपाय नहीं अपनाना चाहिए।

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें