फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shoe Bite Treatment: जूते-चप्पल ने काट लिया तो क्या करें? जान लें समय पर इलाज नहीं किया तो क्या होगा

Thu, 07 May 2026 05:00 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Remedy For Shoe Bite: अक्सर नए जूते-चप्पल पहनने के बाद पैरों में घाव हो जाता है। जिसको जल्दी ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
जूते के काटने से होने वाली परेशानी के 7 घरेलू उपाय - फोटो : AI
Home Remedy For Shoe Bite: नए जूते या चप्पल पहनना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई बार यही नया फुटवियर पैरों में दर्द और घाव की वजह बन जाता है। खासकर टाइट या हार्ड जूते पहनने से एड़ी, उंगलियों या पैरों के किनारों पर रगड़ लगती है, जिससे छाले और घाव हो जाते हैं।

शुरुआत में यह समस्या मामूली लगती है, लेकिन अगर समय रहते इसका सही इलाज न किया जाए तो संक्रमण, सूजन और तेज दर्द जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कई बार घाव इतना बढ़ जाता है कि चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है।

 ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय घाव को जल्दी ठीक करने और दर्द कम करने में मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नए जूते से हुए घाव को कैसे ठीक करें और समय पर इलाज न करने से क्या नुकसान हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 9
जूते के काटने से होने वाली परेशानी के 7 घरेलू उपाय - फोटो : Adobe stock
1. नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घाव को जल्दी भरने में मदद कर सकते हैं। इसे हल्के हाथों से प्रभावित जगह पर लगाएं।

 
विज्ञापन

3 of 9
जूते के काटने से होने वाली परेशानी के 7 घरेलू उपाय - फोटो : Freepik.com
2. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और जलन कम करने में मदद करता है। इससे घाव में आराम मिल सकता है।

 

4 of 9
जूते के काटने से होने वाली परेशानी के 7 घरेलू उपाय - फोटो : freepik.com
3. हल्दी का लेप लगाएं

हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। हल्दी और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और घाव पर लगाएं।

 
विज्ञापन

5 of 9
जूते के काटने से होने वाली परेशानी के 7 घरेलू उपाय - फोटो : Adobe stock
4. पैरों को साफ रखें

घाव होने पर पैरों की सफाई बहुत जरूरी है। गंदगी या पसीने की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 9
जूते के काटने से होने वाली परेशानी के 7 घरेलू उपाय - फोटो : instagram
5. ढीले और आरामदायक फुटवियर पहनें

जब तक घाव ठीक न हो जाए, तब तक टाइट जूते पहनने से बचें। आरामदायक चप्पल या सॉफ्ट फुटवियर पहनें।

 
विज्ञापन

7 of 9
जूते के काटने से होने वाली परेशानी के 7 घरेलू उपाय - फोटो : Adobe stock
6. बर्फ से सिकाई करें

अगर सूजन या जलन ज्यादा हो रही है तो कुछ मिनट तक बर्फ से सिकाई करने पर राहत मिल सकती है।

 

8 of 9
जूते के काटने से होने वाली परेशानी के 7 घरेलू उपाय - फोटो : Adobe stock
7. मेडिकेटेड बैंडेज लगाएं

घाव को रगड़ से बचाने के लिए बैंडेज या फुट पैड का इस्तेमाल करें ताकि घाव जल्दी भर सके।

 
विज्ञापन

9 of 9
जूते के काटने से होने वाली परेशानी के 7 घरेलू उपाय - फोटो : Freepik.com
समय पर इलाज न किया तो क्या हो सकता है?

अगर नए जूते से हुए घाव का समय पर इलाज न किया जाए तो उसमें संक्रमण हो सकता है। घाव में पस भरने, सूजन बढ़ने और तेज दर्द की समस्या हो सकती है। डायबिटीज मरीजों के लिए यह स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है क्योंकि उनके घाव देर से भरते हैं। कई बार लगातार रगड़ लगने से त्वचा गहरी कट सकती है और चलने-फिरने में परेशानी होने लगती है। इसलिए शुरुआती लक्षण दिखते ही सही देखभाल करना जरूरी है।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें