फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आसान घरेलू उपायों से आंखों की जलन और थकान से पाएं छुटकारा

Sat, 30 Jan 2021 09:06 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ज्यादा देर तक मोबाइल चलाने या ऑफिस में घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से आंखों में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। बाहरी प्रदूषण और धूल-मिट्टी से भी कभी-कभी आंखों में खुजली, सूखापन और जलन की समस्या हो जाती है। आंखें हमारे शरीर का बहुत ही नाजुक अंग हैं। आंखों में अगर ज्यादा जलन महसूस हो या फिर आंखों की रोशनी से संबंधित समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। काम के कारण हुई थकान और जलन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इन उपायों को करने से आंखों को आराम मिलता है और जलन कम होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
अगर आपकी आंखों में काम की वजह से ज्यादा थकान या जलन की समस्या हो रही है, तो ठंडे पानी से अपनी आंखों पर छींटे मारें। इसके अलावा आप किसी सूती कपड़े में बर्फ लेकर कुछ देर हल्के हाथों से आंखों पर लगा सकते हैं। इससे दर्द और हल्की सूजन में भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
आंखों की जलन के दूर करने के लिए ग्रीन टी के बैग आपके काम आ सकते हैं। ग्रीन टी में एंटीबैक्टीरियल और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो आपकी आंखों की लालिमा और सूजन को दूर करने में कारगर हैं। इसके लिए गर्म पानी करके उसमें कुछ देर टी बैग को रखें। फिर पानी में से निकालकर टी बैग को फ्रिज में रख दें। ठंडे हो जाने पर ये टी बैग अपनी आंखों पर रखें। इस उपाय को आप दिन में एक या दो बार कर सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खीरा आपकी आंखों को ठंडक पहुंचाता है। खीरे को घीस कर या स्लाइस काटकर आंखों पर रखें। इससे आपकी आखों की थकान दूर होगी। खीरे में एंटी-इरिटेशन गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपको आंखों की खुजली से राहत दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर में पोषण की कमी से भी आंखों में समस्या हो सकती है। इसके लिए आप हरी सब्जियों को अपने खाने में शामिल करें। आप गाजर और पालक एक साथ मिलाकर उसका जूस बनाकर पिएं। इससे आपकी आंखों की जलन कम होगी। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या स्वास्थ्य संबंधी कोई उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें