फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरों के तलवों में होती है जलन तो न हों परेशान, छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

Mon, 07 Dec 2020 10:01 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैरों के तलवों में जलन के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
कभी कभी हाथ और पैरों के तलवों में जलन महसूस होने लगती है। गर्मियों के दिनों में ये समस्या ज्यादा हो जाती है। पैरों के तलवों में जलन कभी-कभी अत्यधिक थकान की वजह से भी महसूस होने लगती है। शरीर में पानी की कमी या रक्त का संचार सही तरह से न हो पाना या फिर ज्यादा मात्रा में अल्कोहल के सेवन से भी तलवों में जलन की समस्या होने लगती है। पैरों के तलवों में जलन की समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को कर सकते हैं, जिससे आपको राहत मिलेगी।
    
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मेहंदी का उपयोग लोग बहुत पहले से करते आ रहे हैं। मेहंदी में ठंडक देने के गुण होते हैं। पैरों के तलवों में जलन होने पर मेहंदी के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और उसे लेप की तरह तलवों पर लगाएं, इससे हाथ और पैरों के तलवों की जलन शांत होती है। साथ ही पैरों की थकान भी दूर होती है।
विज्ञापन

3 of 5
सौंफ - फोटो : Pixabay
सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मी में लोग इसका उपयोग ज्यादा करते हैं। पैरों के तलवों और हाथों की जलन में राहत पाने के लिए बड़ा सौंफ, साबुत धनिया और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर उसको पीसकर पाउडर बना लें। अब ये पाउडर रोज एक-एक चम्मच लें, कुछ ही दिनों में आपको आराम मिलेगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सुबह टहलना पूरे शरीर के लिए अच्छा रहता है। सुबह को नंगे पैर हरी घास पर चलना चाहिए। इससे रक्त का संचार अच्छा होता है। इससे पैरों में होने वाली जलन की समस्या से भी निजात मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपके पैरों में बहुत थकान महसूस हो रही है और जलन भी हो रही है तो नारियल या जैतून के तेल से तलवों की मसाज करें। इससे रक्त का संचार बेहतर होता है और जलन की समस्या से राहत मिलती है। नींद भी बहुत अच्छी आती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या अन्य तरीकों से उसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें