फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपायों से बदलते मौसम में गले के दर्द और खराश से पाएं छुटकारा

Wed, 23 Sep 2020 11:08 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बदलते हुए मौसम का प्रभाव हमारी सेहत पर भी पड़ता है। सर्दियां शुरु होने में कुछ समय है, इसलिए कुछ ही दिनों के बाद मौसम बदलना शुरु हो जाएगा। बदलते हुए मौसम में सर्दी-जुकाम, मांसपेशियों में दर्द की समस्या होने लगती है, जिसकी वजह से गले का दर्द और सूजन की वजह से व्यक्ति ठीक से पानी तक नहीं पी पाता है। इसलिए इसके शुरुआती समय में ही इसपर ध्यान देना चाहिए। समस्या बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाएं। कुछ घरेलू उपायों से सर्दी-जुकाम के साथ गले के दर्द और खराश में भी राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नमक के पानी से गरारे करने से गले के दर्द और खराश में बहुत आराम मिलता है। नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए यह कफ को साफ करने में कारगर होता है। गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना चाहिए। इससे आपके गले की सिंकाई भी हो जाती है। जिससे आपको दर्द और खराश में राहत मिलती है। उचित लाभ के लिए दिन में दो तीन बार गरारे कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गले के लिए शहद रामाबाण का काम करता है। गले मे खराश या खांसी होने पर अदरक, शहद और नींबू के रस को पानी में डालकर काढ़ा बनाएं, इस काढ़े को पीने से आपको गले की सूजन, खराश और खांसी में आराम मिलेगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गले में परेशानी होने पर आप घर पर ही हर्बल टी बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए दो टुकड़े दालचीनी, कुछ तुलसी के पत्ते और छोटा सा अदरक का टुकड़ा लेकर लगभग एक कप पानी में अच्छी तरह से उबालें और घूंट-घूंट करके इसका सेवन करें। इससे आपको गले के दर्द से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हल्दी को सर्दी जुकाम में बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दी जुकाम से होने वाले गले के दर्द और खराश को दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध लें। इससे आपको खांसी और खराश की समस्या में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें