फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर लो होने पर करें ये घरेलू उपाय, जरूर मिलेगी राहत

Wed, 23 Sep 2020 10:19 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रक्तचाप का सामान्य रहना दिल के लिए बहुत जरुरी होता है। दिल से खून पंप होकर हमारे पूरे शरीर में पहुंचता है, जिससे पूरे शरीर को ऑक्सीजन और ऊर्जा प्राप्त होती है। रक्त हमारी धमनियों और दिल पर प्रेशर डालते हुए आगे बढ़ता है और पूरे शरीर में पहुंचता है, जिसे बीपी (ब्लड प्रेशर या रक्तचाप) कहते हैं। जब इस रक्त का प्रेशर बढ़ जाता है, तो उसे उच्च रक्तचाप कहते हैं। जब शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता है तो निम्न रक्तचाप (लो ब्लड प्रेशर) की समस्या होती है। ये दोनों ही स्थितियां व्यक्ति के लिए नुकसानदायक होती हैं। इसलिए ब्लडप्रेशर लो होने पर भी ध्यान देना जरुरी होता है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या में आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जिन लोगों को निम्न रक्तचाप की समस्या रहती हो, उन्हें नियमित रुप से नींबू पानी पीना चाहिए। ब्लड प्रेशर लो होने पर नींबू पानी पीने से आराम मिलता है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉल चीनी-नमक का पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
निम्न रक्तचाप की समस्या वाले लोगों को कॉफी बहुत फायदा देती है। ब्लड प्रेशर लो होने पर एक कप कॉफी पीना सही रहता है। इससे रक्तचाप बढ़ने लगता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
निम्न रक्तचाप होने पर नमकयुक्त चीजें खा सकते हैं। अगर अचानक आपका बीपी लो हो जाए तो नमकीन चीजें खाएं, इससे भी आपको आराम मिलेगा। साथ ही आयरन से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।  ये आपको निम्न रक्तचाप में राहत दिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रक्तचाप की समस्या होने पर ये उपाय तो कर ही सकते हैं, साथ ही नियमित रुप से योगा या व्यायाम करना चाहिए। इससे आपका रक्तचाप सामान्य रहेगा। योगा या फिर व्यायाम करने का फायदा पूरे शरीर को प्राप्त होता है।
 
नोट: कोई भी उपाय करने से पहले एक बार डॉक्टर से अपना रक्तचाप जांच करवाएं और इस बारे में उचित सलाह जरुर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें